×

Redmi K70 Pro Design: लॉन्च से पहले सामने आई रेडमी K70 Pro की डिज़ाइन, टीज़र में दिखा जबरदस्त लुक

Redmi K70 Pro Design Smartphone: Redmi K70 सीरीज की लॉन्च डेट सामने आई थी, और अब हमारे पास टॉप-एंड मॉडल Redmi K70 Pro पर नई जानकारी है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 25 Nov 2023 7:45 AM GMT (Updated on: 25 Nov 2023 7:46 AM GMT)
Redmi K70 Pro Design
X

Redmi K70 Pro Design(Photo-social media) 

Redmi K70 Pro Design: Redmi K70 सीरीज की लॉन्च डेट सामने आई थी, और अब हमारे पास टॉप-एंड मॉडल Redmi K70 Pro पर नई जानकारी है। ब्रांड ने आधिकारिक तौर पर नए फोन का टीज़र जारी करना शुरू कर दिया है, जिसमें मुख्य विशेषताओं और डिज़ाइन का भी खुलासा किया गया है। Redmi K70 सीरीज में तीन फोन होंगे - Redmi K70, Redmi K70e और Redmi K70 Pro ये मॉडल, साथ ही मिलेंगे जबरदस्त रंग और डिज़ाइन, चलिए पूरी डिटेल जानते हैं।

यहां देखें Redmi K70 प्रो का टीज़र

Redmi ने Weibo पर K70 Pro स्मार्टफोन के टीज़र शेयर किए हैं। ये टीज़र स्मार्टफोन के कैमरा डिज़ाइन को दिखाते हैं, और एक सेंसर की भी कन्फर्म करते हैं। Redmi K70 Pro में ट्रिपल रियर कैमरे होंगे, और एक आयताकार कैमरा मॉड्यूल में एक साथ रखा जाएगा। टीज़र यह भी कन्फर्म करते हैं कि इसमें OIS के साथ 50MP कैमरा और 2x ऑप्टिकल ज़ूम होगा। टीज़र से स्मार्टफोन का डिज़ाइन भी नज़र आ रहा है। Redmi K70 Pro घुमावदार किनारों के साथ काले और सफेद रंग में आएगा। इसमें पंच-होल डिस्प्ले और ग्लास बॉडी है। Redmi K70 Pro को अब तक स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट और जेनरेटिव AI फीचर्स के साथ लॉन्च करने की कन्फर्म की गई है। इसमें 6.67 इंच का डिस्प्ले भी होगा।

जाने रेडमी K70e, रेडमी K70 के फीचर्स

प्रो मॉडल के साथ Redmi K70e और Redmi K70 भी लॉन्च होंगे। Redmi K70e में 1,800 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 1,920Hz की PWM डिमिंग रेट के साथ 1.5K डिस्प्ले होने की कन्फर्म की गई है। यह मीडियाटेक डाइमेंशन 8300 अल्ट्रा चिपसेट द्वारा संचालित होगा, नए हाइपरओएस पर चलेगा और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी होगी। Redmi K70 के बारे में हम ज्यादा कुछ नहीं जानते हैं लेकिन अफवाह है कि यह भी डाइमेंशन 8300 चिपसेट के साथ आएगा।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story