×

Redmi Note 10 Pro 5G : Xiaomi जल्द लॉन्च कर सकता है Redmi Note 10 Pro स्मार्टफोन, जानें स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 10 Pro 5G : शाओमी कंपनी ने भारत में रेडमी नोट 10 प्रो 5G को जल्द लॉन्च करने की उम्मीद जताई जा रही है।

Shraddha
Written By Shraddha
Published on: 29 Aug 2021 3:30 AM GMT
Xiaomi जल्द लॉन्च कर सकता है Redmi Note 10 Pro स्मार्टफोन
X

Redmi Note 10 Pro 5G (फोटो - सोशल मीडिया)

Redmi Note 10 Pro 5G : शाओमी कंपनी इन दिनों भारत में कई नए 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर रही है। कंपनी भारत में रेडमी नोट 10 प्रो 5G (Redmi Note 10 Pro 5G) को जल्द लॉन्च करने की उम्मीद जताई जा रही है। अपकमिंग Redmi Note 10 Pro स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन कीमत को लेकर खुलासा हुआ है।

रेडमी ने नोट 10 प्रो 5G स्मार्टफोन (Note 10 Pro 5 G Smartphone) को लेकर कई खुलासे किए हैं। कंपनी ने Redmi Note 10 Pro को लॉन्च करने की तारीख का खुलासा कर दिया है। इस स्मार्टफोन (Smartphone) को 26 सितंबर तक लॉन्च (Launch) करने की बात कही है। आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में कई जानकारी। .....


Redmi Note 10 Pro 5G (फोटो - सोशल मीडिया)


Redmi Note 10 Pro 5G स्पेसिफिकेशन

शाओमी कंपनी ने Redmi Note 10 Pro 5G स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च करने वाली है। रेडमी नोट 10 प्रो (Redmi Note 10 Pro) की स्पेसिफिकेशन (Specification) की बात करें तो इसमें 6.6 इंच की डिस्प्ले दी जा रही है। जिसका आस्पेक्ट रेशियों 20 :9 है। इसके साथ इसमें 4.0 का रैम और 64 GB इनबिल्ट स्टोरेज दी जा रही है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (micro SD card) के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। यह 5 G स्मार्टफोन एंड्राइड 11 पर चलता है।


Redmi Note 10 Pro 5G कैमरा क्वॉलिटी

रेडमी नोट 10 प्रो 5G स्मार्टफोन (Redmi Note 10 Pro 5G Smartphone) में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी और 64 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल +2 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर वाला कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की बैटरी क्वॉलिटी 5000 mAh की दी जा रही। यह बैटरी फास्ट चार्जिंग नॉन रिमूवेबल के साथ दी जा रही है। इस स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो 17, 090 रुपये में मार्केट में मिल सकता है। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ, वाईफाई, जीपीस जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

Shraddha

Shraddha

Next Story