×

Redmi Note 10 Series : शियोमी कंपनी ने भारत में बंद किए Redmi Note 10 सीरिज के दो मॉडल

Redmi Note 10 Series :शियोमी ने भारत में Redmi Note 10 Pro, Pro Max के 6GB और 64GB RAM की बिक्री को बंद कर दिया गया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shraddha
Published on: 17 Aug 2021 1:57 AM GMT
भारत में बंद किए Redmi Note 10 सीरिज के दो मॉडल
X

भारत में बंद किए Redmi Note 10 सीरिज के दो मॉडल (फोटो - सोशल मीडिया) 

Redmi Note 10 Series : भारत में रेड्मी यूजर्स (Redmi Users) को बड़ा झटका लगा है। शियोमी कंपनी (Xiaomi Company) ने भारत में Redmi Note 10 Pro, Redmi Note 10 Pro Max के 6GB और 64GB RAM वेरियंट की बिक्री को बंद कर दिया गया है। हालांकि कंपनी ने Redmi Note 10 सीरिज को मार्च 2021 में ही पेश किया था इसके साथ कंपनी ने इस सीरिज के 3 मॉडल को मार्केट में उतारा था।

आपको बता दें कि शियोमी कंपनी (Xiaomi Company) ने Redmi Note 10 सीरिज के Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro, Redmi Note 10 Pro Max के मॉडल को मार्केट में उतारा था। बताया जा रहा है कि शियोमी कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर Redmi Note 10 Pro, Redmi Note 10 Pro Max के 6 GB और 64GB RAM वेरियंट को लिस्ट नही किया गया है।लेकिन कंपनी ने अभी तक इस बात की पुष्टि या खंडन नही किया है।

वहीं शियोमी कंपनी (Xiaomi Company) ने Redmi Note 10 Pro के अन्य वेरियंट 8 GB RAM और 128 GB स्टोरेज के साथ Redmi Note 10 Pro के 6 GB RAM 128 GB स्टोरेज के साथ वेबसाइट पर उपलब्ध है। बता दें कि कंपनी ने Redmi Note 10 Pro के 8 GB RAM और 128 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 17,999 रुपये और Redmi Note 10 Pro के 6 GB RAM 128 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 18,999 रुपये में रखी गई है। यह मॉडल आसानी से इस कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Redmi Note 10 Pro (फोटो - सोशल मीडिया)


Redmi Note 10 Pro Max


शियोमी कंपनी ने Redmi Note 10 Pro Max के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरियंट और Redmi Note 10 Pro Max के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरियंट की बिक्री उपलब्ध है। Redmi Note 10 Pro Max के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 19,999 रुपये और Redmi Note 10 Pro Max के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 21,999 रुपये हैं। Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro Max के मॉडल में डार्क नाइट, ग्लेशियल ब्लू, और विंटेज ब्रॉन्ज कलर में उपलब्ध है।


Shraddha

Shraddha

Next Story