Redmi Note 13R Review: धांसू फीचर्स से लैस है ये फोन, जानें कीमत और Review

Redmi Note 13R Review: Xiaomi ने अपने दमदार फीचर्स वाले स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है। इस फोन में यूजर्स को कई बेहतरीन फीचर्स मिलेंगे।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 20 May 2024 8:45 AM GMT (Updated on: 20 May 2024 8:45 AM GMT)
Redmi Note 13R Review: धांसू फीचर्स से लैस है ये फोन, जानें कीमत और Review
X

Xiaomi Redmi Note 13R Review: शाओमी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Xiaomi Redmi Note 13R को लॉन्च कर दिया है। इस फोन में कंपनी ने यूजर्स को कई तगड़े फीचर्स दिए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि, Redmi Note 13R फोन को Redmi Note 12R के सक्सेसर के तौर पर लाया गया है।

Xiaomi Redmi Note 13R में यूजर्स को कई बेहतरीन फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस मिलेंगे। इस फोन में Snapdragon 4 Gen 2 Advanced Edition Processor और 12GB RAM मिलती है। इसके अलावा रेडमी का ये फोन क्रिस्टल डिजाइन के साथ IP53 रेटिंग के साथ आता है। इसके अलावा भी इस फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन भी काफी पॉपुलर है बेहतरीन है। इस फोन को खरीदने से पहले इसका रिव्यू जान सकते हैं। तो ऐसे में आइए जानते हैं Redmi Note 13R के फीचर्स, कीमत और रिव्यू के बारे में:

Redmi Note 13R के फीचर्स और रिव्यू (Redmi Note 13R Features And Review):

Redmi Note 13R के फीचर्स और रिव्यू की बात करें तो इस फोन में यूजर्स को कई तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं। Redmi Note 13R को कंपनी ने सिल्वर, मिडनाइट ब्लैक और आइ क्रिस्टल ब्लू कलर में लॉन्च किया है।

Redmi Note 13R के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन के फीचर्स की बात करें तो इस फोन में आपको 6.79 इंच का डिस्प्ले मिलता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 550nits की पीक ब्राइटनेस और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। इसका डिस्प्ले 1,080×2,460 पिक्सल रेजोलूशन के साथ आता है।


Redmi Note 13R के कैमरा सेटअप (Redmi Note 13R Camera) की बात करें तो, इस फोन में यूजर्स को डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। Redmi Note 13R फोन के प्रोसेसर (Redmi Note 13R Processor) की बात करें तो ये फोन स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 SoC पर काम करता है। Redmi Note 13R फोन HyperOS के साथ आता है।

अगर Redmi Note 13R की बैटरी (Redmi Note 13R Battery) की बात करें तो इस फोन में पावर के लिए 5,030mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Redmi Note 13R के अन्य फीचर्स की बात करें तो, इस फोन में यूजर्स को कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, ग्लोनास, गैलीलियो, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वाई-फाई और जीपीएस जैसे कई तगड़े फीचर मिलने वाले हैं। इसके अलावा ऑथेंटिकेशन के लिए Redmi Note 13R में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने वाला हैं। इन सभी फीचर्स के अलावा भी इस फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन और फीचर्स भी काफी मजबूत हैं।

Redmi Note 13R की कीमत (Redmi Note 13R Price):

Redmi Note 13R की कीमत (Redmi Note 13R Price) की बात करें तो इस फोन के 6 जीबी और 128जीबी वेरिएंट की कीमत करीब 1 हजार 399 युआन (करीब 16000 रुपये) और 12जीबी और 512जीबी वैरिएंट की कीमत करीब 2 हजार 199 युआन (करीब 25 हजार रुपये) में लॉन्च किया है। बता दें कि, शाओमी ने Redmi Note 13R फोन को फिलहाल चीन में लॉन्च किया है। ऐसे में अब उम्मीद की जा रही है कि, Redmi Note 13R भारत में भी जल्द ही पेश किया जा सकता है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story