Redmi Note 14 Pro: तगड़े फीचर्स से लैस होगा ये फोन, जानें कीमत

Redmi Note 14 Pro Price: Redmi अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi Note 14 Pro को जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फोन में यूजर्स को कई तगड़े फीचर्स मिलेंगे।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 18 Aug 2024 6:45 AM GMT (Updated on: 18 Aug 2024 2:30 PM GMT)
Redmi Note 14 Pro
X

Redmi Note 14 Pro

Redmi Note 14 Pro Price: Redmi अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi Note 14 Pro को जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फोन में यूजर्स को कई तगड़े फीचर्स मिलेंगे। दरअसल कंपनी अपने अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज के तहत Redmi Note 14 और Redmi Note 14 Pro को लॉन्च करने की तैयारी में है। इन दोनों ही फोन के फीचर्स काफी अच्छे हैं। तो ऐसे में आइए जानते हैं Redmi Note 14 और Redmi Note 14 Pro के फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट के बारे में विस्तार से:

Redmi Note 14 और Redmi Note 14 Pro के फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट (Redmi Note 14 And Redmi Note 14 Pro Features, Launch Date And Price):

Redmi Note 14 और Redmi Note 14 Pro के फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट (Redmi Note 14 And Redmi Note 14 Pro Features, Launch Date And Price) की बात करें तो ये दोनों ही फोन कई तगड़े फीचर्स के साथ लॉन्च होंगे। Redmi Note 14 Pro के रेंडर में पहले से अलग और बेहतर डिजाइन मिल सकता है। रेडमी नोट 14 प्रो मॉडल में पहले से अलग ब्लैक पैनल के साथ आ सकता है।

डिवाइस के रियर पैनल पर स्क्वायर शेप मॉड्यूल कर्व डिजाइन देखने को मिल सकता है। कैमरा मॉड्यूल की बात करें तो इस फोन के आसपास सिल्वर रिंग होने वाला है। इस फोन के अंदर तीन कैमरा और एलईडी फ्लैश हैं। हालांकि, कैमरा सेंसर की डिटेल का पता नहीं चला है। उम्मीद की जा रही है कि, ये फाइनल रेंडर नहीं है, इसमें भी कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। इस फोन के बैक पैनल के नीचे के हिस्से पर रेडमी ब्रांडिंग देखी जा सकती है। मोबाइल के राइट साइड पर पावर और वॉल्यूम बटन मिल सकते हैं।


रिपोर्ट्स की मानें तो, Redmi Note 14, Redmi Note 14 Pro और Redmi Note 14 Pro+ एक साथ लॉन्च हो सकते हैं। Redmi Note 14 Pro+ मॉडल में कर्व-एज डिजाइन मिल सकती है। Redmi Note 14 Pro+ में OLED डिस्प्ले आने वाली है। इन फोंस में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकती है। Redmi Note 14 हाई रिफ्रेश रेट के साथ 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। लीक रिपोर्ट्स की मानें तो, इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 प्रोसेसर मिल सकता है। इस फोन में MediaTek Dimensity 7350 Pro चिपसेट हो सकता है।

Redmi Note 14 Pro और Redmi Note 14 Pro+ दोनों ही फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। Redmi Note 14 सीरीज के स्मार्टफोंस में 5,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। Redmi Note 14 5G में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। बता दें कि, ब्रांड ने पिछले साल सितंबर में चीन में Note 13 सीरीज लॉन्च की थी। उम्मीद की जा रही है कि, Redmi Note 14 सीरीज के फोंस भी अगले महीने सितंबर में लॉन्च हो सकते हैं। Redmi Note 14 Series की कीमत को लेकर फिल्हाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, इस फोन के लॉन्च होने से पहले डीटेल्स जरूर लीक हो गई है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story