TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Samsung ने भारत में खोला पहला ऑफलाइन फ्लैगशिप स्टोर, एक जगह पर 1200 से ज्यादा मिलेंगे प्रोडक्ट ऑप्शन

Samsung Flagship Store Launch: स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग ने भारत में अपना पहला ऑनलाइन टू ऑफलाइन स्टोर खोला है। बता दें Samsung ने मुंबई के Jio वर्ल्ड प्लाजा मॉल में इसे खोला है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 24 Jan 2024 2:15 PM GMT
Samsung ने भारत में खोला पहला ऑफलाइन फ्लैगशिप स्टोर, एक जगह पर 1200 से ज्यादा मिलेंगे प्रोडक्ट ऑप्शन
X

Samsung Flagship Store Launch: स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग ने भारत में अपना पहला ऑनलाइन टू ऑफलाइन स्टोर खोला है। बता दें Samsung ने मुंबई के Jio वर्ल्ड प्लाजा मॉल में इसे खोला है। दरअसल Samsung BKC, जियो वर्ल्ड प्लाजा में 8,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है। यहां Samsung के टॉप प्रीमियम प्रोडक्ट्स लॉन्च किए जाएंगे। इस नए स्टोर में Samsung सिर्फ फोन ही नहीं बल्कि यहां स्मार्टफोन से लेकर टेलीविजन, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और अन्य उत्पादों तक सैमसंग के व्यापक प्रीमियम पोर्टफोलियो को पेश करेगा।


1200 से ज्यादा मिलेंगे प्रोडक्ट ऑप्शन

सैमसंग ने जो अपना स्टोर BKC में खोला है, इसमें आपको कई एक्सक्लूसिव सर्विसेस मिलेंगी। इस स्टोर में प्रीमियम प्रोडक्ट्स की रेंज भी मौजूद है। इतना हीं नहीं यहां आपको कई ऐसी सुविधाएं मिलेंगी, जो किसी दूसरे सैमसंग स्टोर्स में नहीं मिलेगी। दरअसल ऐपल कंपनी के बाद अब सैमसंग भी BKC पहुंच गया है। दोनों कंपनियों के स्टोर अलग-अलग मॉल में हैं। बता दें सैमसंग ने अपने पहले ऑनलाइन-टू-ऑफलाइन लाइस्टाइल स्टोर को लॉन्च किया है, ये स्टोर मुंबई में BKC स्थित Jio World Plaza मॉल में है। सभी प्रोडक्ट्स आपके घर में कैसे दिखेंगे स्टोर में आपको इसका भी अंदाजा मिल जाएगा। कंपनी ने कई तरह के एक्सपीरियंस जोन भी बनाए हैं, जिससे आप पता लगा सकते हैं कि, रियल लाइफ में ये डिवाइसेस आपके घर या ऑफिस में कैसे दिखेंगे।

हालांकि, सैमसंग के कई दूसरे स्टोर्स भी देशभर में मौजूद हैं लेकिन Samsung BKC जैसा एक्सपीरियंस आपको वहां नहीं मिलेगा। इसकी खासियत यह है कि, कंपनी ने अपने स्टोर को अलग-अलग जोन में बांटा है। इसमें आपको गेमिंग, स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, स्मार्ट होम और स्मार्ट किचन के तमाम अप्लायंस भी बड़ी आसानी से मिल जाएंगे। Samsung कंपनी ने Galaxy AI फीचर्स फोन्स को यहां शामिल किया है। इसमें आपको Galaxy S24, Galaxy S24 Plus और Galaxy S24 Ultra मिल जाएंगे।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story