×

Samsung Galaxy A04 Core और Galaxy M04 के दो बजट स्मार्टफोन, भारत में हो रहे लांच

Samsung Galaxy Budget Phones 2022: सैमसंग जल्द ही दो नए बजट स्मार्ट फोन भारत में लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर चुका है। खबर है कि Samsung Galaxy A04 Core और Galaxy M04 को जल्द लॉन्च किया जाएगा।

Jyotsna Singh
Written By Jyotsna Singh
Published on: 27 Aug 2022 2:30 PM IST
Samsung galaxy A04 core and Galaxy M04
X

Samsung galaxy A04 core and Galaxy M04 (Photo - Social Media)

Samsung Galaxy Budget Phones 2022: यदि आप भी सैमसंग के किसी फोन के इंतजार में हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। सैमसंग जल्द ही दो नए बजट स्मार्ट फोन भारत में लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर चुका है। खबर है कि Samsung Galaxy A04 Core और Galaxy M04 को जल्द लॉन्च किया जाएगा।

BIS पर हुई लिस्टिंग

Samsung Galaxy A04 Core और Galaxy M04 को हाल ही में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की वेबसाइट पर देखा गया है। वहीं कुछ दिन पहले बेंचमार्क साइट Geekbench पर भी देखा गया था। MySmartPrice की एक रिपोर्ट के मुताबिक Samsung Galaxy A04 Core को BIS की साइट पर मॉडल नंबर SM-A042F/DS के साथ लिस्ट किया गया है। वहीं Galaxy M04 का मॉडल नंबर SM-M045F/DS बताया जा रहा है।

BIS की लिस्टिंग से फोन के फीचर्स के बारे में जानकारी नहीं मिली है लेकिन बेंचमार्क लिस्टिंग से इसके बारे में कुछ जानकारियां सामने आई हैं। Galaxy A04 Core एक एंट्री लेवल फोन होगा जिसके साथ 3GB रैम मिलेगी। इसके अलावा इसके साथ एंड्रॉयड 12 मिलेगा। फोन में मीडियाटेक Helio G35 प्रोसेसर मिलेगा जिसके साथ ग्राफिक्स के लिए Rogue GE8320 GPU मिलेगा।

Galaxy A04 Core की मार्केटिंग इमेज भी लीक हुई है जिसे लेकर कहा जा रहा है कि फोन के साथ इनफिनिटी वी डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इसे ब्लैक, कॉपर और ग्रीन कलर में पेश किया जाएगा। Galaxy M04 को भी Geekbench पर एंड्रॉयड 12 और 3 जीबी रैम के साथ देखा गया है। इसमें IMG PowerVR GE8320 GPU मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में भी मीडियाटेक Helio G35 प्रोसेसर मिलेगा।

प्राइज

Galaxy A04 Core और Galaxy M04 की कीमत की बात करें तो इन दोनों फोन के फीचर्स और ब्रांड क्वालिटी को देखते हुए मार्केट में बेहद कम है। Galaxy A04 Core और Galaxy M04 samsung galaxy phone के इन दोनों मॉडलों की कीमत भी बिलकुल एक जैसी है।Galaxy A04 Core और Galaxy M04 की कीमत

8990 होने का अनुमान है।



Jyotsna Singh

Jyotsna Singh

Content Creator - Automobile News

मैं ज्योत्सना सिंह, 1998 से दैनिक जागरण से शुरू हुए मेरे पत्रकारिता के सफर के दौरान शिक्षा, स्वास्थ, फीचर राइटिंग, फैमिली कोर्ट, महिला आयोग जैसी बेहद महत्वपूर्ण बीट पर अपनी कलम चलाने का अवसर मिला। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए साहित्यिक संस्था मुद्राराक्षस हिंदी साहित्य फाउंडेशन की पत्रिका शब्दवृक्ष के संपादन की जिम्मेदारी संभालने के साथ वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज ट्रैक मीडिया से जुड़कर बहुत कुछ नया सीखने और लिखने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

Next Story