×

Samsung Galaxy S22: आधे से भी कम दाम में मिल रहा ये फोन, Snapdragon 8 Gen 1 Processor के अलावा मिलेंगे अन्य फीचर्स

Samsung Galaxy S22 Big offers: सैमसंग द्वारा Galaxy S24 लॉन्च करने के बाद Samsung Galaxy S23 और Galaxy S22 के दाम में तेजी से गिरावट आया है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 22 March 2024 10:30 AM GMT
Samsung Galaxy S22 Big offers
X

Samsung Galaxy S22 Big offers

Samsung Galaxy S22: सैमसंग ने हाल ही में मार्केट में अपनी फ्लैगशिप सीरीज Samsung Galaxy S24 Series को लॉन्च किया था। जिसके बाद कंपनी के अन्य स्मार्टफोन पर इसका असर पड़ा है। Galaxy S24 के आने के बाद Samsung Galaxy S23 और Galaxy S22 के दाम में तेजी से गिरावट आया है। ऐसे में अगर आप Samsung Galaxy S22 को सस्ते दाम में लेना चाहते हैं तो आपके पास ये एक शानदार मौका है। कंपनी इस फोन पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। तो आइए जानते हैं Samsung Galaxy S22 पर मिल रहे डिस्काउंट और ऑफर के बारे में:

Samsung Galaxy S22 पर मिल रहा बंपर ऑफर

सैमसंग अपने Galaxy S22 पर बंपर डिस्काउंट दे रहा है। बता दें कंपनी ने Samsung Galacy S22 5G को 85,999 रुपये में लॉन्च किया था। लेकिन अब ये स्मार्टफोन बेहद सस्ते दाम में मिल रहा है। तकरीबन आधे से भी ज्यादा कम दाम में इस फोन को खरीदा जा सकता है। दरअसल ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट में अभी Galaxy S22 पर 53 प्रतिशत का बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। जिसके बाद इस फोन की कीमत सिर्फ 39,999 रह गई है। ये ऑफर 128GB वाले मॉडल पर मिल रहा है। इतना ही नहीं इसके अपर वेरिएंट पर भी आपको इस समय भारी भरकम छूट मिल जाएगी। इसके अलावा अगर आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज कराते हैं तो आप 38,900 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।


Samsung Galaxy S22 का फीचर्स (Samsung Galaxy S22 Features):

Samsung Galaxy S22 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.1 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा डिस्प्ले पैनल एमोलेड होगा। इतना ही नहीं इस फोन में स्पीड और परफॉर्मेंस के लिए 8GB की रैम दी गई है जबकि इसमें 128GB की स्टोरेज भी मिलेगी। वहीं Samsung Galaxy S22 में कंपनी ने रियर साइड में 50MP + 12MP + 10MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10 मेगापिक्सल का कैमरा भी है। अगर प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में ग्राहकों को क्वालकॉम का दमदार Snapdragon 8 Gen 1 Processor मिलेगा। इतना ही नहीं इसमें 3700mAh की बैटरी दी गई है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story