×

Samsung Galaxy S24 FE Details: लॉन्च से पहले डीटेल्स लीक, जानें अन्य फीचर्स

Samsung Galaxy S24 FE Details: सैमसंग अपने तगड़े फीचर्स वाले स्मार्टफोन्स के कारण काफी पॉपुलर है। भारत में इस ब्रांड का डिमांड काफी ज्यादा रहता है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 13 Jun 2024 7:04 AM GMT
Samsung Galaxy S24 FE
X

Samsung Galaxy S24 FE

Samsung Galaxy S24 FE: सैमसंग अपने तगड़े फीचर्स वाले स्मार्टफोन्स के कारण काफी पॉपुलर है। भारत में इस ब्रांड का डिमांड काफी ज्यादा रहता है। वहीं कंपनी भी हर माह अपने तगड़े फीचर्स वाले स्मार्टफोन को लॉन्च करती है। कंपनी जल्द ही Samsung Galaxy S24 FE को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फोन के फीचर्स काफी तगड़े होंगे। तो ऐसे में आइए जानते हैं कि, Samsung Galaxy S24 FE के फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट के बारे में:

Samsung Galaxy S24 FE के फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट (Samsung Galaxy S24 FE Features, Launch Date And Price):

Samsung Galaxy S24 FE के फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट की बात करें तो इस फोन के फीचर्स काफी अच्छे होंगे। इस फोन का कैमरा डिटेल लीक हो गया है। लीक हुई रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग के इस अपकमिंग Galaxy S24 FE फोन में गैलेक्सी S24, S23 और S23 FE जैसा ही प्राइमरी कैमरा फीचर मिल सकता है। डिटेल के अनुसार, ये फोन 50MP का ISOCELL GN3 और 1.0μm पिक्सल के साथ आ सकता है।

अब तक इस फोन के सिर्फ प्राइमरी सेंसर के बारे में जानकारी दी गई है। इस फोन में 8MP का टेलीफोटो और 12MP अल्ट्रा वाइड लेंस हो सकता है।

Samsung Galaxy S24 FE के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इस फोन में यूजर्स को 6.1 इंच बड़ा डिस्प्ले मिलने की उम्मीद जताई गई है। इसके अलावा Samsung Galaxy S24 FE में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट का इस्तेमाल हो सकता है। जबकि भारत में आने वाले इस मॉडल में Exynos 2400 चिपसेट लगाया जा सकता है।

वहीं इस डिवाइस में स्टोरेज के मामले में 12GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.0 इंटरनल मेमोरी मिल सकती है।

Samsung Galaxy S23 FE की बैटरी भी अच्छी है। इस फोन में 4,500mAh साइज की बैटरी मिल सकती है। ये फोन 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। ये डिवाइस Exynos 2200 प्रोसेसर के साथ आता है। ये फोन Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IP68 रेटिंग से लैस है।

Samsung Galaxy S24 FE की कीमत की बात करें तो इस फोन की कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। कंपनी इस फोन के फीचर्स और कीमत को लेकर जल्द ही जानकारी दे सकती है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story