Samsung Galaxy Unpacked Event 2022: आज लांच होगा Z Fold 4, Z Flip 4, Buds 2 Pro और Watch 5 Series, देखें फीचर्स

Samsung Unpacked Event 2022 : दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज Samsung आज Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4, Galaxy Buds 2 Pro और Galaxy Watch 5 Series को शाम 6 बजे लांच करेगा।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 10 Aug 2022 3:22 AM GMT
Samsung Galaxy Unpacked Event 2022
X

Samsung Galaxy Unpacked Event 2022 (Image Credit : Social Media) 

Samsung Galaxy Unpacked Event 2022 Live : दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज Samsung आज अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2022 (Galaxy Unpacked Event 2022) का आगाज करेगा। इस इवेंट के दौरान Samsung Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 के उत्तराधिकारी कहे जाने वाले Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4 का अनावरण करेगी। इसके साथ ही कम्पनी Galaxy Buds 2 Pro और Galaxy Watch 5 Series का भी डेब्यू किया जाएगा। Samsung Galaxy Unpacked Event 2022 को आप आज बुधवार, 10 अगस्त को शाम 6:30 बजे कंपनी के YouTube चैनल, सैमसंग न्यूज़रूम और कंपनी की वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं।

How To Watch Samsung Galaxy Unpacked Event 2022

दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज आज 10 अगस्त को शाम 6:30 बजे IST पर सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड 2022 इवेंट का आगाज करेगी। इस लांच इवेंट के दौरान कम्पनी Samsung Galaxy Z Fold 4, Galaxy Z Flip 4, Galaxy Buds 2 Pro, Galaxy Watch 5 सीरीज को लॉन्च कर सकती है। इस पूरे इवेंट को कंपनी की वेबसाइट, YouTube अकाउंट और सैमसंग न्यूज़रूम के माध्यम से लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। आप नीचे दिए गए लिंक पर जाकर Samsung Galaxy Unpacked Event 2022 को देख सकते हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 4 Specifications

Samsung Galaxy Z Fold 4 में एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ प्रोटेक्शन और 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ 7.6-इंच डायनेमिक AMOLED 2X इन्फिनिटी-फ्लेक्स प्राइमरी डिस्प्ले दिया जा सकता है इसके साथ ही इसमें 6.2-इंच डायनामिक AMOLED 2X इन्फिनिटी-ओ कवर डिस्प्ले भी हो सकता है। हैंडसेट को अंडर-डिस्प्ले कैमरे को अपने पूर्ववर्ती की तुलना में बेहतर छिपाने के लिए इत्तला दे दी गई थी।

Samsung Galaxy Z Flip 4 Specifications

Samsung Galaxy Z Flip 4 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 SoC द्वारा संचालित हो सकता है जिसे 8GB रैम और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज से जोड़ा जाएगा। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है जिसमें में मेन कैमरा 12-मेगापिक्सल का हो सकता है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें गेमिंग और एंटरटेनमेंट के लिए 6.7-इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी।

Samsung Galaxy Buds 2 Pro Specifications

Samsung Galaxy Buds 2 Pro में ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स में एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन (ANC) होता है। ANC के चालू होने पर, दावा की गई संयुक्त बैटरी लाइफ़ घटकर 20 घंटे रह जाती है। हालांकि चार्जिंग केस की बैटरी सहित 29 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है। बता दें पिछले साल अगस्त में Samsung Galaxy Buds 2 को लांच किया गया था आगामी Samsung Galaxy Buds 2 Pro को उसी का उत्तराधिकारी कहा जा रहा है।

Samsung Galaxy Watch 5 Series Specifications

Samsung Galaxy Watch 5 Series स्मार्टवॉच के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन इसमें कथित तौर पर साइड में दो फिजिकल बटन हो सकते हैं। इस स्मार्टवॉच को गैलेक्सी वेयरेबल ऐप पर देखा गया था।

Samsung Galaxy Z Fold 4, Galaxy Z Flip 4 Price

Samsung Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4 की कीमत को लेकर कम्पनी ने कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, हालांकि इसकी कीमत को लेकर कई रिपोर्ट्स ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार Samsung Galaxy Z Fold 4 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत यूरोप में EUR 1,799 (लगभग 1,46,400 रुपये) हो सकती है। वहीं, 128GB स्टोरेज वैरिएंट वाले Galaxy Z Flip 4 की कीमत EUR 1,109 (लगभग 90,300 रुपये) और 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत EUR 1,169 (लगभग 95,100 रुपये) होने की संभावना है।

Samsung Galaxy Buds 2 Pro, Galaxy Watch 5 Series Price

Galaxy Buds 2 Pro और Galaxy Watch 5 Series की कीमत को लेकर भी Samsung की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है। हालांकि, लीक रिपोर्ट्स के आधार पर कहा जा सकता है कि Samsung Galaxy Buds 2 Pro की कीमत 230 डॉलर (करीब 18,300 रुपये) हो सकती है। जबकि Samsung Galaxy Watch 5 (40 मिमी) की कीमत ब्लूटूथ वेरिएंट के लिए EUR 299 (लगभग 24,300 रुपये) और 4G वेरिएंट के लिए EUR 349 ​​(लगभग 28,400 रुपये) हो सकती है। गैलेक्सी वॉच 5 (44mm) ब्लूटूथ वेरिएंट के लिए EUR 329 (लगभग 26,800 रुपये) और 4G वेरिएंट के लिए EUR 379 (लगभग 30,800 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, गैलेक्सी वॉच 5 प्रो (45 मिमी) की कीमत ब्लूटूथ वेरिएंट के लिए EUR 469 (लगभग 38,200 रुपये) और 4G वेरिएंट के लिए EUR 499 (लगभग 40,600 रुपये) हो सकती है।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story