×

Samsung Galaxy Z Flip 5G फोन को मिला अगस्त 2022 सुरक्षा पैच, जानें स्पेसिफिकेशंस और दाम

Samsung Galaxy Z Flip 5G: अब सैमसंग ग्लैक्सी जेड फ्लीप अगस्त 2022 पैच के साथ अपडेट हो रहा है।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 30 July 2022 2:51 PM IST
Samsung Galaxy Z Flip 5G को मिला अगस्त 2022 सुरक्षा पैच, जानें स्पेसिफिकेशंस
X

Samsung Galaxy Z Flip 5G ( फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Samsung Galaxy Z Flip 5G: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) एक बार फिर एक नया एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैज रोल आउट करने वाला पहला स्मार्टफोन ब्रांड बन गया है। कंपनी ने हाल ही में Galaxy S20, S21 और S22 सीरीज के लिए अगस्त 2022 सुरक्षा पैच (August 2022 Security Patch) जारी किया था। अब सैमसंग ग्लैक्सी जेड फ्लीप (Samsung Galaxy Z Flip 5G) अगस्त 2022 पैच के साथ अपडेट हो रहा है।

नया फर्मवेयर मॉडल कोड SM-F707B वाले Galaxy Z Flip 5G के लिए वर्जन F707BXXU6GVG5 के साथ चल रहा है। फिलहाल यह स्विट्जरलैंड में Seeding कर रहा है, लेकिन रोलआउट को जल्द ही अन्य मार्केट्स में भी विस्तारित किया जाना चाहिए। अगर आप स्विट्जरलैंड के रहने वाले हैं और अब तक आपको अपडेट नहीं प्राप्त हुआ है तो आप अपने सैमसंग स्मार्टफोन पर अपडेट के लिए Galaxy Z Flip 5G की सेटिंग्स> सॉफ़्टवेयर अपडेट मेनू पर जाकर इसकी मैन्युअल रूप से जांच कर सकते हैं।

स्पेसिफिकेशंस (Galaxy Z Flip 5G Specifications)

सैमसंग ग्लैक्सी जेड फ्लीप (Samsung Galaxy Z Flip 5G) के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह 6.7 इंच फुल-एचडी डायनेमिक AMOLED इन्फिनिटी फ्लेक्स प्राइमरी डिस्प्ले के साथ आता है। इसके साथ इसमें दो 12MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप, फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3,300mAh की बैटरी, 8GB + 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज की सुविधा मिलती है।

कीमत (Samsung Galaxy Z Flip 5G Price)

अगर बात करें सैमसंग ग्लैक्सी जेड फ्लीप (Samsung Galaxy Z Flip 5G) के कीमत की तो साल 2022 में यह 105,777 रुपय में मिल रहा है। हालांकि लॉन्चिंग के दौरान इसकी कीमत 129,999 रुपये तय की गई थी।



Shreya

Shreya

Next Story