×

Smart TV: अब 80 इंची टीवी लाएं अपने घर, दिखेगा एकदम पर्सनल थियेटर जैसा

Smart TV: BenQ ने एंड्रायड टीवी 10 (Android TV 10) पर चलने वाला एक नया प्रोजेक्टर लॉन्च किया है। इस प्रोजेक्टर की बैटरी लाइफ 160 मिनट की है। इसका नाम पोर्टेबल प्रोजेक्टर BenQ GV11 है।

Vidushi Mishra
Published on: 8 Oct 2022 12:16 PM GMT
benq gv11 projector
X

benq gv11 projector (फोटो- सोशल मीडिया)

Smart TV: बढ़ती टेक्नोलॉजी से साथ लोगों की जरूरतें भी स्मार्ट होती जा रही है। ऐसे में अब लोगों को स्मार्ट टीवी बहुत पसंद आने लगी है। ऐसे में अगर आप स्मार्ट टीवी खरीदने के झंझट से बचना चाहते हैं तो अब आपके लिए BenQ नाम की एक छोटू डिवाइस लॉन्च हुई है। इस छोटू डिवाइस को आप कभी भी और कहीं भी अपना प्राइवेट होम थिएटर बनाकर देख सकते हैं।

जीं हां BenQ ने एंड्रायड टीवी 10 (Android TV 10) पर चलने वाला एक नया प्रोजेक्टर लॉन्च किया है। इस प्रोजेक्टर की बैटरी लाइफ 160 मिनट की है। इसका नाम पोर्टेबल प्रोजेक्टर BenQ GV11 है।

आपको बता दें, BenQ GV11 पोर्टेबल प्रोजेक्टर में ट्रेवोलो साउंड सिस्टम है। जोकि बहुत तरह की स्ट्रीमिंग सर्विसेस को स्ट्रीम कर सकता है। साथ ही इसमें क्रोमकास्ट के माध्यम से स्क्रीन कास्टिंग की सुविधा भी दी गई है। इसके अलावा इस छोटू टीवी में आप प्रोजेक्टर को कंट्रोल करने के लिए गूगल असिस्टेंट वॉयस कमांड का यूज भी कर सकते हैं। तो चलिए आपको इस छोटू टीवी के बारे में जानकारी देते हैं।

नए प्रोजेक्टर BenQ GV11 में Free Angle Projection मिलता है। इसका मतलब कि आप अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग एंलग में घूमा सकते हैं। इस प्रोजेक्टर में एक ऑटोमैटिक वर्टिकल कीस्टोन है जो ये सुनिश्चित करता है कि प्रोजेक्शन सही है या फिर नहीं।

वहीं प्रोजेक्टर 480p तस्वीरों को 200 ANSI Lumens के साथ आउटपुट करता है। जिससे आप इसे 7.5 फीट की दूरी पर रखकर 80 इंच की स्क्रीन बना सकते हैं।

इस प्रोजेक्टर में ट्रेवोलो साउंड सिस्टम और बहुत सारे ऑडियो मोड और बास एक्सटेंशन की सुविधा देता है। इसके अलावा, पोर्टेबल स्मार्ट प्रोजेक्टर के किनारों पर साउंड डिफ्यूजर ऑडियो आउटपुट को बढ़ाते हैं। क्रोमकास्ट के अलावा, आप आईओएस डिवाइस से कंटेंट कास्ट करने के लिए ऐप्पल एयरप्ले का भी यूज कर सकते हैं। BenQ GV11 में HDMI पोर्ट के साथ-साथ USB-A पोर्ट भी है। इतनी बड़ी स्क्रीन में टीवी का मजा आपको और कहीं नहीं मिलेगा।

ये हैं दाम

इस पोर्टेबल प्रोजेक्टर का भार करीब 1kg है। इस प्रोजेक्टर का दाम लगभग 23,000 रुपये है। इसे आप बेनक्यू वेबसाइट से प्री-ऑर्डर कर सकते हैं।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story