×

Smart Watch Mouse: लैपटॉप पर माउस की तरह भी काम करेगी आपकी स्मार्ट वॉच, डबलपॉइंट ने खास ऐप को किया पेश

Smart Watch Mouse: 'वाव माउस' नामक यह नई ऐप गूगल प्ले स्टोर पर वर्तमान में डाउनलोड करने के लिए आपके डिवाइस पर उपलब्ध है।

Jyotsna Singh
Written By Jyotsna Singh
Published on: 14 Jan 2024 8:15 AM GMT (Updated on: 14 Jan 2024 8:16 AM GMT)
Smart Watch Mouse
X

Smart Watch Mouse  (photo: social media ) 

Smart Watch Mouse: अगर आप लैपटॉप पर काम करने जा रहें हैं और माउस मौके पर उपलब्ध नहीं है तो चिंता की कोई बात नहीं। अब आपकी स्मार्ट वॉच माउस की तरह काम करने की भी खूबी रखती है। अमेरिका में चल रहे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2024 में ऐप बनाने वाली कंपनी डबलपॉइंट ने एक खास ऐप को पेश किया है, जो वियरOS पर चलने वाली स्मार्टवॉच को एक ब्लूटूथ माउस में कन्वर्ट करने की क्षमता से लैस है। वाव माउस' नामक यह नई ऐप गूगल प्ले स्टोर पर वर्तमान में डाउनलोड करने के लिए आपके डिवाइस पर उपलब्ध है। इस तरह से आप ब्लूटूथ कीबोर्ड एंड माउस' ऐप इस्तेमाल लैपटॉप या PC या रिमोट कंट्रोल से ऑपरेट होने वाले अन्य डिवाइज के लिए भी कर सकते हैं।

ऐप सीमित यूजर्स के लिए ही उपलब्ध

स्मार्ट वॉच को ब्लूटूथ माउस में कन्वर्ट कर इसका इस्तेमाल लैपटॉप या PC या रिमोट कंट्रोल से ऑपरेट होने वाले अन्य डिवाइज के लिए भी कर सकते हैं। वाव माउस ऐप वियरOS पर चलने वाली स्मार्टवॉच को ब्लूटूथ माउस के रूप में बदलने में मददगार साबित होती है। लेकिन इस सुविधा का लाभ सारे स्मार्ट वॉच यूजर्स नहीं कर सकते। वर्तमान में यह सीमित यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। ये नई ऐप गूगल पिक्सल वॉच 1 या पिक्सल वॉच 2 के साथ काम नहीं करती है।असल में इस फीचर का लाभ वही यूजर उठा सकते हैं जिनके पास नई ऐप वियरOS 2 से लैस स्मार्ट वॉच है। इस खास ऐप से लैस स्मार्टवॉच को ब्लूटूथ माउस के रूप में बदला जा सकता है, जो वियरOS 2 और उसके ऊपर के वर्जन पर काम करती हैं।

बेहद उपयोगी है ब्लूटूथ कीबोर्ड एंड माउस' ऐप

ब्लूटूथ कीबोर्ड एंड माउस' ऐप मौजूदा समय की शैली में बेहद उपयोगी ऐप साबित होता है। इस ऐप की मदद से आप अपने स्मार्टफोन को रिमोट में कन्वर्ट कर इसका उपयोग किसी दूसरे स्मार्टफोन, टैबलेट, कंप्यूटर या एंड्रॉयड TV को कंट्रोल करने के लिए कर सकते हैं। इसी के साथ लैपटॉप या पीसी पर काम करने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध 'ब्लूटूथ कीबोर्ड एंड माउस' ऐप की मदद से आप अपनी स्मार्टफोन को एक ब्लूटूथ माउस और कीबोर्ड में बदल कर बड़े ही आराम से कहीं भी बैठकर अपना ऑफिस का काम निपटा सकते हैं। ऐपग्राउंड IO कंपनी की तरफ से बनाई गई यह ऐप को काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल हो रही है। गूगल प्ले स्टोर पर अब तक लोगों ने 10 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story