×

Fitbit का यह डिवाइस बताएगा कितनी जोर से लेते हैं आप खर्राटे, जानिए और भी खूबियां

खरार्टा लेना एक आम बात है। अक्सर लोगों को पता भी नहीं चलता कि वह खरार्टा ले रहे हैं। खरार्टा को कैसे रोका जाए इसके लिए कई सालों से टेक्नोलॉजी कंपनियां रिसर्च कर रही है

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 30 May 2021 10:27 AM GMT
कॉन्सेप्ट फोटो
X

कॉन्सेप्ट फोटो सोशल मीडिया

नई दिल्लीः खरार्टा लेना एक आम बात है। अक्सर लोगों को पता भी नहीं चलता कि वह खरार्टा ले रहे हैं। खरार्टा को कैसे रोका जाए इसके लिए कई सालों से टेक्नोलॉजी कंपनियां रिसर्च कर रही है। इस क्रम में स्मार्ट वियरेबल डिवाइस बनाने वाली कंपनी Fitbit सामने आई है। यह कंपनी ने एक स्मार्टवॉच और स्मार्टबैंड के माध्यम से खर्राटे की पूरी जानकारी रिकॉर्ड करगी।

बता दें कि Fitbit जल्द ही एक एप को मिलाने वाला है। यह एप को 3.42 वर्जन गूगल प्ले-स्टोर पर मिल रह है। इस अनोखे एप में स्लीपिंग पैटर्न बहुत ही खूबसूरती से बनाने का दावा किया गया है। यह एप आपको यह भी बताएगा की आपने अच्छी नींद लिया है या नहीं।

गौरतलब है कि इस नए एप में Snore एंड Noise Detect का एक फीचर भी मिल रहा है। यह ऑन करने पर आपको फिटनेस को बताएगा। सिर्फ इतना ही नहीं सोते समय भी यह खुद से ऑन हो जाएगा। यह माइक्रोफोन इस बात का पता लगाएगा कि आप सोते समय कितने जोर से खर्राटे लेते हैं।

कॉन्सेप्ट फोटो सोशल मीडिया

आपको बताते चलें कि यह माइक्रोफोना आपके फिटनेस और खर्राटे को बताएगा। इसके लिए सबसे पहले यह एप इस बात की जांच करेगा कि यह आपकी खर्राटे की आवाज है या किसी शोर की। इस एप की सबसे खास बात यह है कि यदि बाहरी आवाज आपके खर्राटे से अधिक है तो यह खुद ब खुद बंद हो जाएगा। Fitbit का यह एप तीन कैटेगरी में बांटा गया है। इसमें सबसे पहले None to mild है। इसमें आपको सोते के बाद 10 फीसदी ही खर्राटे लेते हैं। वहीं दूसरी ओर Moderate का अर्थ है कि 10–40 फीसदी जबकि Frequent का अर्थ है 40 फीसदी से ज्यादा सोने के समय का हिसाब। यदि आप खर्राटे लेते हैं और फिटनेस बैंड आप उपयोग करते हैं तो इसका रिजल्ट आपके सामने होगा।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shweta

Shweta

Next Story