×

भारत में iPhone होगा सस्ता, Tata जल्द शुरू कर सकता है असेंबलिंग, प्रक्रिया हुई शुरू

iPhone Manufacturer In India : Apple भारत में अपने विनिर्माण इकाई का विस्तार करने वाला है। माना जा रहा है टाटा समूह भारत में Wistron के साथ मिलकर आईफोन की असेंबलिंग करेगा।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 12 Sep 2022 5:55 AM GMT
iPhone
X

iPhone (Image Credit : Social Media)

Click the Play button to listen to article

Tata will Manufacturer iPhone : iPhone को आप जल्द ही भारत में काफी कम कीमत पर खरीद सकेंगे। दरअसल, इन दिनों iPhone निर्माताओं में से एक ताइवान स्थित Wistron Corp के साथ टाटा समूह कथित तौर पर बातचीत कर रहा है ताकि वह भी भारत में iPhone निर्माताओं के रैंक में शामिल हो सके। नवीनतम रिपोर्ट के मुताबिक Apple अपनी भारतीय विनिर्माण इकाई का विस्तार करने पर विचार कर रहा है। साथ ही ऐप्पल का आपूर्तिकर्ता Wistron एक प्रमुख भारतीय समूह, टाटा समूह के साथ जल्द ही भारत में Apple iPhone बनाने की योजना बना रहा है। गौरतलब है कि Apple के कुछ भारतीय साझेदार हैं, जिनमें Foxconn, Wistron और Pegatron शामिल हैं, जो कंपनी के लिए कई iPhones का निर्माण करते हैं।

iPhone मैन्युफैक्चर करेगी टाटा समूह

ब्लूमबर्ग की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, ताइवान की आपूर्ति करता विस्ट्रॉन जल्द ही भारत में टाटा समूह के साथ iPhone का निर्माण शुरू कर सकती है, जिसके लिए दोनों कंपनियों के बीच बातचीत भी चल रही है। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग ज्वाइंट वेंचर प्लांट स्थापित करने के लिए जल्द ही विस्ट्रॉन के साथ अपने सभी प्रस्तावों को पूरा कर सकता है। जिसके बाद यह दोनों कंपनियां एक साथ मिलकर भारत में iPhone का निर्माण करेगी। गौरतलब है कि टाटा समूह काफी लंबे वक्त से भारत में एक विश्वसनीय और प्रसिद्ध ब्रांड है। टाटा समूह भारत में इलेक्ट्रिक वाहन सॉफ्टवेयर और ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में कई बड़े निर्माण मौजूदा वक्त में कर रही है। इसके अलावा भारत में इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स का एक प्रमुख रिटेलर क्रोमा है जो टाटा समूह का ही हिस्सा है।

iPhone का निर्माण अगर टाटा समूह के साथ जल्द ही भारत में शुरू होगा तो इससे चीन को काफी बड़ा झटका लगेगा क्योंकि मौजूदा वक्त में आईफोन का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता देश चीन ही है मगर अब एप्पल चीन के अलावा एक अतिरिक्त मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र तलाश रहा है जिसके लिए भारत सबसे उपयुक्त जगह है। टाटा भारत में आईफोन बनाने वाली पहली भारतीय कंपनी भी हो सकती है। इससे न केवल कंपनी को फायदा होगा, बल्कि इससे भारत को भी फायदा होगा। अगर टाटा भारत में आईफोन का निर्माण शुरू करती है, तो कंपनी खुद को प्रौद्योगिकी निर्माण में एक नई ताकत के रूप में स्थापित करेगी। इसके साथ ही अगर आईफोन का निर्माण भारत में शुरू हुआ तो इसे भारत में सस्ते दर पर खरीदा जा सकता है।

iPhone 14 Launch

ग्लोबल टेक ब्रांड Apple ने हाल ही में भारत में अपने नवीनतम iPhone सीरीज iPhone 14 को भारत में लॉन्च किया है। नवीनतम सीरीज में iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro, और iPhone 14 Pro Max शामिल है। करीब 40 से अधिक देशों में यह सभी स्मार्टफोन प्रीऑर्डर पर उपलब्ध है। मलेशिया और तुर्की सहित एक दर्जन से अधिक देशों में ग्राहकों को प्री-बुकिंग के बाद से थोड़ा और इंतजार करना होगा। फोन को Apple ऑनलाइन स्टोर और Apple अधिकृत पुनर्विक्रेताओं के माध्यम से खरीदा जा सकता है। बता दें वैनिला, प्रो और प्रो मैक्स मॉडल 16 सितंबर से उपलब्ध होंगे, जबकि प्लस संस्करण 7 अक्टूबर को आएगा। वहीं, मलेशिया और तुर्की जैसे देशों में 23 सितंबर से शुरू होंगे। iPhone 14 की कीमत भारत में iPhone 14 की कीमत 79,900 रुपये से शुरू होती है। iPhone 14 Pro की कीमत 1,29,900 रुपये से शुरू होती है और iPhone 14 Pro Max 1,39,900 रुपये से शुरू होती है। iPhone 14 128GB स्टोरेज वैरिएंट को Croma के जरिए खरीदते हैं और आपके पास HDFC बैंक का कार्ड है तो आप 5000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story