Tech News: नोकिया ने लांच किया सस्ता फोन, 1500 रूपये वाले इस फोन में मिलेंगे कई फीचर्स

Tech News: नोकिया कंपनी ने लांच किया सबसे लो कॉस्ट का फोन। 1500 रुपए के नोकिया फोन में मिलेंगे काफी खास फीचर्स।

Network
Report NetworkPublished By Divyanshu Rao
Published on: 5 March 2022 3:30 PM GMT
Teach News
X

नोकिया फोन की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

Tech News: दुनिया की जानी मानी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी नोकिया ने सस्ता फोन लांच कर बाजार में धमाका मचा दिया है। नोकिया के फोन्स को बाजार में लांच करने वाली एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 2760 Flip फोन लांच किया है। दरअसल एचएमडी ग्लोबल अब तक नोकिया के नए फोन्स बाजार में लांच करते आई है। कंपनी अब नोकिया के पुराने फोन्स को भी बाजार में पुनर्जीवित करने के कवायद में जुटी हुई है। नया Nokia 2760 Flip इसी कवायद का हिस्सा है।

बेहद सस्ता है फोन

Nokia 2760 Flip क्लैमशेल डिजाइन वाला एक डिवाइस है। इसकी कीमत बेहद कम रखी गयी है। जो आम आदमी के लिए अफोर्डेबल है। इस मोबाइल फोन को फिलहाल यूएसए में ही बिक्री के लिए उपलब्ध किया गया है। जहां इसकी कीमत 19 डॉलर रखी गई है। भारतीय मुद्रा में ये करीब 1500 रूपये बैठती है। कंपनी ने इसमे कुछ फीचर्स को भी जोड़ा है। जो इसे उपयोगी बनाते हैं। इसके अधिकतर फीचर्स यूजर्स के प्राइमरी जरूरतों को पूरा करते हैं। इस मोबाइल फोन में कैमरा, अलार्म औऱ कैलकुलेटर जैसे बेसिक ऐप्स दिए गए हैं।

नोकिया फोन की तस्वीर

Nokia 2760 Flip को सीनियर सीटीजन को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इस डिवाइस में बड़े बटन दिए गए हैं, जो सीनियर सीटीजन के लिए काफी मददगार हैं। इसके अलावा इसकी बैटरी भी काफी दमदार बतायी जा रही है। कंपनी के मुताबिक एकबार चार्ज करने पर 18 घंटे का स्टैंडबाई मिलता है।

वहीं बात करें फीचर्स की तो फोन में 2.83 इंच की इंटरनल एलसीडी स्क्रीन और 1.77 की एक्सर्टनल स्क्रीन दी गई है। फोन में 4 जीबी का इंटरनल स्टोरेज मेमोरी भी है। इसके साथ ही इसमे 1.3GHz का क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है। Nokia 2760 Flip में 5 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया गया है। इसके अलावा इसमे ईमेल, वेब ब्राउजिंग औऱ दूसरे फीसर्स को एनेबल करने के लिए कई प्री लोडेड ऐप्स भी दिए गए हैं।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story