×

Top 10 Oppo Smartphones: ओप्पो के इन टॉप 10 स्मार्टफोन्स की रहती है सबसे ज्यादा डिमांड, देखें लिस्ट

Top 10 Oppo Smartphones Price: भारतीय बाजार में ओप्पो के टॉप 10 स्मार्टफोन मौजूद है। इन सभी फोन के फीचर्स भी काफी तगड़े हैं। जो कम बजट से लेकर हाई रेंज तक में उपलब्ध है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 31 March 2024 11:27 AM GMT
Top 10 Oppo Smartphones: ओप्पो के इन टॉप 10 स्मार्टफोन्स की रहती है सबसे ज्यादा डिमांड, देखें लिस्ट
X

Top 10 Oppo Smartphones: अगर आप स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके पास ओप्पो के कई सारे Smartphones विकल्प के तौर कर मौजूद है। इन सभी फोन के फीचर्स भी काफी तगड़े हैं। तो ऐसे में आइए जानते हैं ओप्पो के टॉप 10 smartphones के बारे में:

ये हैं Oppo के टॉप 10 Smartphones (Top 10 Oppo Smartphones):

Oppo F25 Pro 5G

Oppo F25 Pro 5G अपने तगड़े फीचर्स के कारण काफी पॉपुलर है। ये फोन एंड्रॉइड 14 पर चलता है। इस फोन में 64 MP प्राइमरी कैमरा के साथ 5000 mah बैटरी मिलेगी। इस फोन की कीमत 23,999 रुपए है।

Oppo Reno 11 Pro 5G

अगर आप तगड़े फीचर्स वाले फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके पास Oppo Reno 11 Pro 5G विकल्प मौजूद है। ये फोन में एंड्रायड 14 पर चलता है। इस फोन में 32 MP प्राइमरी कैमरा के साथ 5000 mah बैटरी मिलेगी। इस फोन की कीमत 39,999 रुपए है।

Oppo Reno 11 5G

Oppo Reno 11 5G फोन काफी बेहतरीन फीचर्स वाला है। ये फोन 50 MP प्राइमरी कैमरा के अलावा 5000 mah बैटरी और 8 जीबी RAM के साथ ऑक्टा कोर प्रोसेसर भी मिलेगा। इस फोन की कीमत 29,999 रुपए है।

Oppo A79 5G

ओप्पो के बजट वाले फोन में Oppo A79 5G का नाम भी शामिल है। इस फोन में यूजर्स को 50 MP प्राइमरी कैमरा के साथ 8 GB RAM मिलेगा। साथ ही ये फोन 5000 mah के अलावा ऑक्टा कोर प्रोसेसर पर चलता है। इस फोन की कीमत 19,999 रुपए है।

Oppo Reno 10 Pro 5G

ओप्पो का Oppo Reno 11 Pro 5G फोन काफी बेहतरीन है। ये फोन अपने तगड़े फीचर्स के कारण पॉपुलर है। इस फोन में 32 MP प्राइमरी कैमरा के साथ 32 MP फ्रंट कैमरा मिलेगा। इस फोन की कीमत 39,999 रुपए है।


Oppo Reno 10 5G

Oppo Reno 10 5G यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर है। इस फोन में 64 MP प्राइमरी कैमरा के साथ 32 MP फ्रंट कैमरा मिलेगा। इस फोन में और भी कई तगड़े फीचर्स मिलेंगे। इस फोन की कीमत 32,999 रुपए है।

Oppo F23 5G

Oppo का Oppo F23 5G फोन यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर है। इस फोन में 64 MP प्राइमरी कैमरा और 32 फ्रंट कैमरा मिलेगा। इस फोन में 5000 mah बैटरी मिलेगी। इस फोन की कीमत 24,999 रुपए है।

Oppo Reno 8T 5G

अगर आप तगड़े फीचर्स वाले बेहतरीन कैमरा वाले फोन को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो Oppo Reno 8T 5G को खरीद सकते हैं। इस फोन में 108 MP प्राइमरी कैमरा और 32 MP फ्रंट कैमरा मिलेगा। इस फोन की बैटरी 5000 mah है।

Oppo Reno 10 Pro Plus 5G

Oppo Reno 10 Pro Plus 5G में 64 MP प्राइमरी कैमरा के अलावा 32 MP फ्रंट कैमरा मिलेगा। इस फोन में 12 GB RAM मिलेगा। इस फोन की कीमत 54,999 रुपए है।

Oppo Find N3 Flip

ओप्पो का तगड़ा और महंगा फोन यूजर्स के बीच काफी डिमांड में है। दरअसल इस फोन में 50 MP प्राइमरी कैमरा और 32 MP फ्रंट कैमरा मिलेगा। इस फोन में 12 GB RAM मिलेगा। इस फोन की कीमत 94,999 रुपए है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story