×

Top 10 Redmi Smartphones: रेडमी के इन टॉप 10 स्मार्टफोन्स की रहती है सबसे ज्यादा डिमांड, देखें लिस्ट

Top 10 Redmi Smartphones: सस्ते से लेकर हाई रेंज वाले स्मार्टफोन की डिमांड भारत में बहुत ज्यादा है। ऐसे में भारत में टॉप 10 Redmi फोन की डिमांड भी बहुत है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 30 March 2024 5:17 AM GMT
Top 10 Redmi Smartphones: रेडमी के इन टॉप 10 स्मार्टफोन्स की रहती है सबसे ज्यादा डिमांड, देखें लिस्ट
X

Top 10 Redmi Smartphones: अगर आप भारत में टॉप 10 Redmi फोन की तलाश में हैं तो आपके पास बहुत सारे ऑप्शन मौजूद हैं। सस्ते से लेकर हाई रेंज वाले स्मार्टफोन की डिमांड भारत में बहुत ज्यादा है। तो अगर आप भी Redmi का फोन खरीदने की प्लानिंग में हैं तो आपको इस लिस्ट को जरूर देखना चाहिए। तो आइए जानते हैं Redmi के टॉप 10 स्मार्टफोन के बारे में:

ये हैं Redmi के टॉप 10 स्मार्टफोन (Top 10 Redmi Smartphones)

Xiaomi 14

Xiaomi 14 एक बेहतरीन फीचर्स वाला स्मार्टफोन है। इस फोन में 6.36 इंच 1200 x 2670 पिक्‍सल मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्‍टा-कोर मिलेगा। वहीं इसमें 4610 mAh बैटरी भी है। इसके अलावा इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, ड्युल सिम के अलावा HyperOs फीचर भी है। इस फोन की कीमत करीब 69,000 रुपए है।

Redmi Note 13 Pro Plus 5G

Redmi Note 13 Pro Plus 5G कई बेहतरीन फीचर्स के साथ मार्केट में उपलब्ध है। इस फोन में 200 MP प्राइमरी कैमरा, 8जीबी रैम व 256 स्टोरेज मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 5000 mah बैटरी भी मिल जाएगी। इस फोन की कीमत 31,999 रुपए है।

Redmi Note 13 Pro 5G

Redmi Note 13 Pro 5G की डिमांड भारतीय बाजार में खूब है। इस फोन में 8GB RAM के अलावा 128 जीबी स्टोरेज मिलेगा। साथ ही इस फोन में 5100 mah बैटरी के साथ 200 MP प्राइमरी कैमरा के अलावा 16 MP फ्रंट कैमरा मिलेगा। इस फोन की कीमत 25,999 रुपए है।

Redmi 13C 5G

Redmi 13C 5G भी एक बेहतरीन फीचर्स वाला फोन है। जिसमें यूजर्स को 50 MP प्राइमरी कैमरा के साथ 5000 mah बैटरी मिलेगी। इस फोन की कीमत करीब 10,999 रुपए है।

Redmi A3

Redmi A3 सस्ते बजट में तगड़े फीचर्स वाला स्मार्टफोन है। इस फोन में 8 MP प्राइमरी कैमरा के साथ 5000 mah बैटरी मिलेगी। इस फोन की कीमत 7299 रूपए है।


Redmi 12 5G

कम बजट में तगड़े फीचर्स वाले फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे तो Redmi 12 5G आपके लिए बेस्ट चॉइस है। इस फोन में 50 MP प्राइमरी कैमरा के साथ 5000 mah बैटरी मिलेगी। इसमें 6.8 इंच स्क्रीन मिलेगी। इसकी कीमत 13499 है।

Xiaomi 13 Pro

हाई बजट और तगड़े फीचर्स वाले स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे तो Xiaomi 13 Pro को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इस फोन में 50 MP प्राइमरी कैमरा के अलावा ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलेगा। इस फोन की कीमत करीब 79,999 रुपए है।

Xiaomi 14 Ultra

Xiaomi 14 Ultra अब तक का Xiaomi का सबसे महंगा फोन है, जो टेक भारतीय बाजार में आईफोन को टक्कर दे रहा। इस फोन में Hyperos के अलावा 5000 mah बैटरी के साथ साथ कई बेहतरीन फीचर्स मिल रहे हैं। इस फोन की कीमत 99,999 रूपये है।

Redmi 13C

अगर आप रेडमी के बेहतरीन फीचर्स वाले कम दाम में फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके पास Redmi 13C के ऑप्शन हैं। इस फोन में 5000 mah बैटरी के साथ साथ 50 MP प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इस फोन की कीमत 8999 रुपए है।

Redmi Note 13

Redmi Note 13 की डिमांड भारतीय बाजारों में बहुत ज्यादा है। इस फोन में 108 MP प्राइमरी कैमरा के साथ 5000 mah बैटरी मिलता है। साथ ही अन्य कई फीचर्स मिलते हैं। इस फोन की कीमत 17,999 रुपया है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story