×

Twitter India Map : ट्विटर ने दिखाया जम्मू कश्मीर और लद्दाख को भारत के मैप से अलग, विरोध के बाद सुधारी गलती

Twitter India Map : ट्विटर (Twitter) ने भारत का गलत नक्शा (wrong map) अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shraddha
Published on: 29 Jun 2021 1:37 AM GMT
ट्विटर ने दिखाया जम्मू कश्मीर और लद्दाख को भारत के मैप से अलग
X

ट्विटर ने दिखाया जम्मू कश्मीर और लद्दाख को भारत के मैप से अलग (फोटो - सोशल मीडिया)

Twitter India Map : ट्विटर (Twitter) ने भारत का गलत नक्शा (wrong map) अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर ने आईटी कंपनियों के नए नियम को लेकर चल रहे विवाद को लेकर ट्विटर ने ट्वीप लाइफ पर दिख रहे नक्शे में जम्मू - कश्मीर (Jammu Kashmir) और लद्दाख (Ladakh) को भारत से अलग दिखाया था।

इस नक्शे को लेकर देशवासियों ने ट्विटर का जमकर विरोध किया। ट्विटर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी। तब जम्मू - कश्मीर और लद्दाख को अपनी वेबसाइट पर अलग देश के रूप में दिखाने वाले मैप को ट्विटर ने वापस ले लिया। यह विवादित मैप सामने आने के बाद भारत में ट्विटर को कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।


केंद्र सरकार ट्विटर पर देश का गलत मैप दिखाने के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकती है। इसके साथ ट्विटर पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। इसके अलावा सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर के अधिकारियों को 7 साल की जेल और आईटी नियमों की धारा 69 A के तहत अवरुद्ध भी किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी ट्विटर को देश का गलत नक्शा दिखाने की चेतावनी दी गई थी।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shraddha

Shraddha

Next Story