×

Uber Cab Ride : उबर कैब अब व्हाट्सएप से कर सकते हैं बुक, जानें पूरी डिटेल

Uber Cab Ride : व्हाट्सएप यूजर्स उबर के बिजनेस अकाउंट नंबर पर मैसेज करके उबर राइड बुक कर सकते हैं।

Shraddha
Written By Shraddha
Published on: 2 Dec 2021 1:17 PM GMT
उबर कैब की सवारी अब व्हाट्सएप से कर सकते हैं बुक
X

उबर कैब की सवारी अब व्हाट्सएप से कर सकते हैं बुक (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

Uber Cab Ride : व्हाट्सएप यूजर्स (Whatsapp Users) अब भारत में उबर राइड (Uber Ride) बुक कर सकते हैं। इस सेवा की सुविधा के लिए एक आधिकारिक व्हाट्सएप चैटबॉट (chatbot) पेश किया गया है, और इसे पहले लखनऊ (Lucknow First Rollout) में उपलब्ध कराया गया है। वर्तमान समय में इसे अंग्रेजी भाषा (English Language) में पेश किया गया है, लेकिन इसे अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध कराए जाने की संभावना है। अब उबर और व्हाट्सएप जल्द ही इस सेवा को अन्य शहरों में बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।

उबर राइड बुक करने का तरीका

व्हाट्सएप यूजर्स उबर के बिजनेस अकाउंट नंबर पर मैसेज करके उबर राइड बुक कर सकते हैं। इस राइड को बुक करने के लिए व्हाट्सएप पर एक QR कोड स्कैन करना, या Uber WhatsApp चैट खोलकर सीधे किसी लिंक पर क्लिक करना होगा। चैटबॉट तब उपयोगकर्ता से पिकअप और ड्रॉप ऑफ स्थानों को पूछेगा। चैटबॉट पहले से किराए की जानकारी देगा और साथ ही ड्राइवर के आने का समय भी बताएगा।

व्हाट्सएप के जरिए उबर राइड बुक करने का यह विकल्प फिलहाल केवल अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध किया गया है। जल्द ही अन्य भारतीय भाषाओं में इसका विस्तार होगा। व्हाट्सएप यह भी पुष्टि करता है कि यह सेवा नए और मौजूदा दोनों उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है, जिन्होंने उबर पर केवल एक फोन नंबर के साथ पंजीकरण किया है। उन्हें उबर ऐप डाउनलोड करने या उपयोग करने की आवश्यकता नहीं होगी।

व्हाट्सएप से उबर राइड बुक कर सकते हैं (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

आपको बता दें कि इस उबर राइड में यूजर रजिस्ट्रेशन, राइड बुक करने और ट्रिप रसीद लेने से लेकर सभी फंक्शन व्हाट्सएप चैट इंटरफेस में मैनेज किए जाते हैं। कंपनी का कहना है कि राइडर्स को वही सेफ्टी फीचर्स और इंश्योरेंस प्रोटेक्शन मिलते हैं, जो सीधे उबर ऐप के जरिए ट्रिप बुक करते समय मिलते हैं। बुकिंग पर उन्हें ड्राइवर का नाम और ड्राइवर की लाइसेंस प्लेट की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ रास्ते में ड्राइवर की लोकेशन को भी ट्रैक कर सकते हैं।

Shraddha

Shraddha

Next Story