×

Vivo T3 Lite 5G: सस्ते दाम, तगड़े फीचर्स के साथ Xiaomi को टक्कर ये फोन

Vivo T3 Lite 5G Price: वीवो ने भारत में अपनी अलग पहचान बनाई है। भारत में वीवो के प्रोडक्ट्स को काफी पसंद किया जाता है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 22 Jun 2024 11:01 AM GMT
Vivo T3 Lite 5G
X

Vivo T3 Lite 5G

Vivo T3 Lite 5G Price: वीवो ने भारत में अपनी अलग पहचान बनाई है। भारत में वीवो के प्रोडक्ट्स को काफी पसंद किया जाता है। इस कंपनी का स्मार्टफोन्स खासकर बहुत ज्यादा पॉपुलर है। कंपनी भी जल्द ही अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo T3 Lite 5G को लॉन्च करेगा। इस फोन में यूजर्स को Sony AI कैमरा सिस्टम मिलेगा। इसके अलावा भी इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन काफी तगड़े हैं। तो ऐसे में आइए जानते हैं Vivo T3 Lite 5G के फीचर्स, लॉन्च डेट और कीमत के बारे में विस्तार से:

Vivo T3 Lite 5G के फीचर्स, लॉन्च डेट और कीमत (Vivo T3 Lite 5G Features)

Vivo T3 Lite 5G के फीचर्स, लॉन्च डेट और कीमत की बात करें तो ये फोन कई तगड़े फीचर्स के साथ लॉन्च होगा। दरअसल मार्च में Vivo T3 के लॉन्च होने के बाद अप्रैल में वीवो T3X लॉन्च हुआ। अब कंपनी अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo T3 Lite 5G को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फोन के बारे में कई सारी जानकारी माइक्रोसाइट फ्लिपकार्ट पर लाइव है।

Vivo T3 Lite 5G के लीक हुए डीटेल्स के मुताबिक Vivo T3 लाइट 5G में 'लाइटनिंग फास्ट प्रोसेसर, मिलने वाला है। कंपनी द्वारा इसे भारत का 'सबसे किफायती' डुअल 5G स्मार्टफोन भी कहा जा रहा है।


इस स्मार्टफोन में सोनी AI कैमरा भी होगा। ये फोन एलईडी फ्लैश के साथ डुअल-कैमरा सिस्टम के साथ लॉन्च हो सकता है। इस हैंडसेट में T3 5G के समान एक फ्लैट डिजाइन भी हो सकता है। साथ ही इसमें वॉटरड्रॉप नॉच मिल सकता है। इस फोन को दो रंग विकल्पों में पेश किया जा सकता है और स्मार्टफोन में डुअल 5G क्षमताएं भी मिल सकती है।

वीवो T3 Lite 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 प्रोसेसर मिल सकता है। इस फोन में 50-मेगापिक्सल का सोनी AI कैमरा मिलने की बात सामने आई है। इस फोन को सेकेंडरी सेंसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। ये स्मार्टफोन भारत में वीवो का सबसे किफायती 5G स्मार्टफोन साबित हो सकता है।

Vivo T3 Lite 5G के लॉन्च डेट की बात करें तो कंपनी इस फोन को लेकर 24 जून को जानकारी दे सकती है। वहीं इस फोन के कैमरे स्पेसिफिकेशन के बारे में 25 जून को आधिकारिक जानकारी सामने आ सकती है। हालांकि, इस फोन को जून के अंत तक भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद जताई गई है।

Vivo T3 Lite 5G की कीमत (Vivo T3 Lite 5G Price)

Vivo T3 Lite 5G की कीमत की बात करें तो इस फोन की कीमत 12,000 रुपए से कम हो सकती है। आने वाले दिनों में हमें इस फोन के बारे में और जानकारी मिल सकती है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story