×

Vivo V21 5G : Vivo V21 5G स्मार्टफोन का नया कलर वेरियंट जल्द लॉन्च, जानें तारीख

Vivo V21 5G :वीवो कंपनी Vivo V21 5G के Neon Spark कलर वेरियंट को 13 अक्टूबर को भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shraddha
Published on: 7 Oct 2021 6:41 AM GMT
Vivo V21 5G स्मार्टफोन का नया कलर वेरियंट जल्द लॉन्च
X

Vivo V21 5G स्मार्टफोन का नया कलर वेरियंट जल्द लॉन्च (फोटो - सोशल मीडिया)

Vivo V21 5G : वीवो कंपनी (Vivo Company) ने वीवो वी 21 5 जी (Vivo V21 5G) को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। इस स्मार्टफोन ने भारत में नया कलर वेरियंट (Color Variant) को लॉन्च करने की उम्मीद जताई है। वीवो कंपनी के Vivo V215G के Neon Spark कलर वेरियंट को 13 अक्टूबर को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।

आपको बता दें कि कुछ महीने पहले ही वीवो कंपनी (Vivo Company) ने वीवो वी 21 5 जी को भारत में लॉन्च किया था। उस समय इस स्मार्टफोन को तीन कलर वेरियंट (Three Color Variants) में उतारा गया था जिसमें सनसेट डेजल, आर्टिक व्हाइट और डस्क ब्लू कलर शामिल थे। कंपनी ने चौथे कलर वेरियंट को 13 अक्टूबर तक लॉन्च करने की उम्मीद जताई है।

Vivo V21 5G स्पेसिफिकेशन

वीवो वी 21 5जी स्मार्टफोन (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)


वीवो वी 21 5जी स्मार्टफोन को कंपनी ने कुछ महीने पहले भारत में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.44 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है जिसमें 64 मेगापिक्सल का मेन लेंस, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। इसके साथ इसमें 4000 mAh की पावर बैटरी दी जा रही है। यह बैटरी 33 w का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दे रही है।

Vivo V21 5G स्मार्टफोन की कीमत

Vivo V21 5G स्मार्टफोन में दो वेरियंट ऑप्शन दिया जा रहा है। पहला 8 GB RAM और 128 GB इंटरनल स्टोरेज दिया जा रहा है। दूसरा वेरियंट 8 GB RAM और 256 GB इंटरनल स्टोरेज में मिल रहा है। इसकी कीमत की बात करें तो 8 GB RAM और 128 GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 29, 000 रुपये के आसपास और 8 GB RAM और 256 GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 32, 990 रुपये रखी गई है।

Shraddha

Shraddha

Next Story