×

Vivo V30e Price in India: कई दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च होगा ये स्मार्टफोन, जानें अन्य कीमत

Vivo V30e Price in India: वीवो अपने अपकमिंग और नया मॉडल Vivo V30e लॉन्च करेगी। इस फोन में यूजर्स को कई दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं। पिछले महीने ही भारत में Vivo V30 5G सीरीज को लॉन्च किया था।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 9 April 2024 10:03 AM GMT
Vivo V30e Price in India 2024
X

Vivo V30e Price in India 2024

Vivo V30e Price in India 2024: अगर आप वीवो के अपकमिंग स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे थे तो आपके लिए अच्छा मौका है। दरअसल कंपनी अपने अपकमिंग स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में हैं। कंपनी Vivo V30e को जल्द ही लॉन्च करेगी। इस फोन में यूजर्स को कई दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं।

वीवो ने पिछले महीने ही भारत में Vivo V30 5G सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज के तहत कंपनी ने Vivo V30, Vivo V30 Pro को भारतीय बाजार में उतारा था। अब वहीं कंपनी इस फोन सीरीज का एक नया मॉडल Vivo V30e लॉन्च करेगी। तो ऐसे में आइए जानते हैं Vivo V30e में क्या क्या मिलेंगे फीचर्स और कितनी होगी कीमत:

Vivo V30e के फीचर्स (Vivo V30e Features)

Vivo V30e के फीचर्स की बात करें तो Vivo V30e को मॉडल नंबर V2339 के साथ ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया गया था। जिसके बाद ये उम्मीद की जा रही कि, वीवो अपने इस फोन को इंडिया में जल्द ही लॉन्च करने वाली है। बता दें इस फोन में प्रोसेसर के लिए Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट मिलेगा, जो 8GB RAM और Android 14 ओएस के साथ आएगा।


बता दें, Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट के साथ लॉन्च होने वाला Vivo V30e पहला फोन नहीं है। बल्कि Vivo T3x और iQOO Z9x में भी प्रोसेसर के लिए Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। दरअसल इस फोन को कुछ दिन पहले FV-5 डेटाबेस में भी स्पॉट किया गया था। Vivo V30e में 50MP का रियर कैमरा हो सकता है, जो इलेक्ट्रोनिक इमेज स्टेबलाइजेशन (EIS) सपोर्ट और f/1.8 अपर्चर के साथ आएगा। इतना ही नहीं इस फोन का कैमरा सेंसर 35mm के फोकल लेंथ का सपोर्ट करेगा। साथ ही 4096×3072 पिक्सल रेजॉल्यूशन वाली इमेज क्लिक करने में सक्षम होगा। इसके अलावा कंपनी ने इस फोन की कीमत को लेकर कई भी जानकारी नहीं दी है। उम्मीद की जा रही है कि, कंपनी जल्द ही इस फोन को लेकर बड़ी जानकारी दे सकती है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story