Vivo V40 Pro Price: तगड़े फीचर्स, शानदार डिजाइन से लैस होगा ये धांसू फोन

Vivo V40 Pro Price: वीवो अपने इस अपकमिंग फोन में यूजर्स को कई तगड़े फीचर्स देने की तैयारी में है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 10 Jun 2024 12:28 PM GMT
Vivo V40 Pro
X

Vivo V40 Pro

Vivo V40 Pro Price: वीवो ने भारत में अपनी अलग पहचान बनाई है। वीवो के प्रोडक्ट्स को भारत में काफी पसंद किया जाता है। कंपनी हर साल और हर महीने तगड़े फीचर्स से लैस स्मार्टफोन्स को मार्केट में उतारती है। वहीं एक बार फिर वीवो अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo V40 Pro को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फोन में यूजर्स को कई तगड़े फीचर्स मिलेंगे।

दरअसल Vivo अपनी स्मार्टफोन सीरीज V40 में एक और एडिशन जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है। जानकारी के लिए बता दें कि, कंपनी इस सीरीज में इससे पहले Vivo V40 SE को लॉन्च कर चुकी है। Vivo V40 Lite भी सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट हो चुका है। Vivo V40 Pro एक सर्टिफिकेशन डेटाबेस में स्पॉट हुआ है।

Vivo V40 Pro फोन वीवो की V40 सीरीज में टॉप मॉडल के रूप में लॉन्च होगा। ये फोन थाईलैंड की सर्टिफिकेशन साइट पर मॉडल नम्बर V2347 के साथ नजर आया है। इसके अलावा फोन को इससे पहले UK के सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है। उम्मीद है कि, ये फोन Vivo S19 Pro का ही रिब्रांडेड वर्जन होगा, जिसे कंपनी ने पिछले महीने ही चीन में लॉन्च किया है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स का दावा किया है कि, ये पूरी तरह से फोन का रिब्रांडेड वर्जन नहीं होगा। इसमें कुछ डिजाइन पहले लॉन्च हुए फोन जैसा हो सकता है, लेकिन अन्य स्पेसिफिकेशंस एक जैसे होने की संभावना नहीं है। तो ऐसे में आइए जानते हैं Vivo V40 Pro के फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट के बारे में:

Vivo V40 Pro के फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट (Vivo V40 Pro Features, Launch Date And Price):

Vivo V40 Pro के फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट की बात करें तो इस फोन के फीचर्स काफी तगड़े हैं। अगर फोन को रिब्रांडेड वर्जन के रूप में कंपनी पेश करती है तो, इस फोन में डिस्प्ले के तौर पर 6.78 इंच का 120Hz डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी होगी।


Vivo V40 Pro का कैमरा (Vivo V40 Pro Camera) भी काफी अच्छा होगा। इस फोन में 50 मेगापिक्सल के रियर मेन कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने वाला है। ये फोन 50MP का 2X ऑप्टिकल जूम सेंसर के साथ आने वाला है। Vivo V40 Pro फोन में 5000mAh बैटर दी जा सकती है जिसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी कंपनी द्वारा मिल सकती है।

Vivo V40 Pro फोन MediaTek Dimensity 9200+ SoC के साथ लॉन्च हो सकता है। इसमें 8 जीबी, 12 जीबी, और 16 जीबी रैम का ऑप्शन भी यूजर्स को मिल सकता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 256 जीबी और 512 जीबी के वेरिएंट होंगे। ये फोन Android 14 के साथ Funtouch OS 14 के साथ आ सकता है। इस फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन और फीचर्स भी काफी अच्छे होंगे।

Vivo V40 Pro के लॉन्च डेट (Vivo V40 Pro Launch Date) की बात करें तो इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Vivo V40 Pro की कीमत (Vivo V40 Pro Price):

Vivo V40 Pro की कीमत (Vivo V40 Pro Price) की बात करें तो इस फोन की कीमत को लेकर कंपनी ने फिल्हाल कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि, कंपनी जल्द ही इसके बारे में जानकारी दे सकती है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story