×

Vivo Y72 स्मार्टफोन लॉन्च से पहले पोस्टर लीक, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में सबकुछ

Vivo Y72 Smartphone :Vivo Y72 स्मार्टफोन लॉन्च होने से पहले पोस्टर लीक हो गया। जिससे इसके कई फीचर्स की जानकारी मिली है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shraddha
Published on: 4 July 2021 6:53 AM GMT
Vivo Y72 स्मार्टफोन लॉन्च से पहले पोस्टर लीक
X

Vivo Y72 स्मार्टफोन (फोटो - सोशल मीडिया)

Vivo Y72 Smartphone : वीवो कंपनी आए दिन अपने नए स्मार्टफोन (Smartphone) को लॉन्च करती रहती है। इसी बीच Vivo Y72 स्मार्टफोन लॉन्च होने से पहले पोस्टर लीक (Poster Leaked) हो गया है। यह फोन जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक देने वाला है। बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन सबसे पहले थाईलैंड (Thailand) में लॉन्च किया गया था।

Vivo Y72 स्मार्टफोन लॉन्च होने से पहले पोस्टर लीक हो गया है। जिससे इसके कई फीचर्स की जानकारी मिली है। पोस्टर के लीक होने से इसके परचेज ऑफर का भी खुलासा हुआ है। आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में कई जानकारी।

Vivo Y72 स्मार्टफोन की कीमत

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि Vivo Y72 स्मार्टफोन 15 जुलाई 2021 को भारत में लॉन्च होगा। इस डिवाइस की कीमत 20,000 रुपये से भी कम में होगी। इस स्मार्टफोन में कई तरह का ऑफर दिया जा रहा है। इस स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर HDFC, ICICI और Kotak बैंक की तरफ से 1,500 रुपए का कैशबैक दिया जा रहा है।

Vivo Y72 5 G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन

वीवो Y72 स्मार्टफोन में 6. 58 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया जा रहा है। इसके साथ इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर, 8 GB रैम और 128 GB का स्टोरेज दिया जा रहा है। इस फोन में 5000 mAh की बैटरी दी जा रही है। Vivo Y72 5 G स्मार्टफोन ड्रीम ग्लो ग्रेफाइड ब्लैक कलर ऑप्शन में दिया जायेगा।

Shraddha

Shraddha

Next Story