×

Vodafone-Idea यूजर्स के लिए बड़ी राहत, अब फ्री में मिलेगी ये खास सुविधा

Vodafone-Idea ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए eSIM सर्विस की घोषणा कर दी है। जिसकी शुरुआत मुंबई में कंपनी की ओर से हो चुकी है। इससे प्रीपेड कस्टमर्स को काफी मदद मिलेगी।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 5 March 2024 3:09 PM GMT
Vodafone-Idea यूजर्स के लिए बड़ी राहत, अब फ्री में मिलेगी ये खास सुविधा
X

Vodafone-Idea: अगर आप Vodafone-Idea के यूजर्स हैं तो आपके लिए राहत भरी खबर है। कंपनी ने अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए अपने एक खास सुविधा को फ्री कर दी है। जिसके बाद यूजर्स को बड़ी राहत मिलेगी। दरअसल Smartphone कंपनियों की ओर से यूजर्स के लिए समय-समय पर सुविधाओं में बदलाव किया जाता है।

Vodafone Idea यूजर्स के लिए खास सुविधा फ्री

Vodafone-Idea ने भी अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए eSIM सर्विस की घोषणा कर दी है। जिसकी शुरुआत मुंबई में कंपनी की ओर से हो चुकी है। कंपनी का कहना है कि, 'ये फास्ट और इको-फ्रेंडली कनेक्टिविटी भारतीयों को प्रोवाइड कराएगा।' यह सुविधा eSIM iOS और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन साबित होने वाली है। यह Apple iPhone XR और Vivo X90 Pro, Nokia G60 और Nokia X30 में भी सपोर्ट करेगी। इसके अलावा सैमसंग फ्लैगशिप Galaxy Z Flip, Galaxy Fold, Galaxy Z Fold 2 में भी ये सिम सपोर्ट करने वाली है।

Vodafone Idea का कहना है कि, eSIM कई स्मार्टफोन या स्मार्टवॉच डिवाइस के लिए काफी अच्छा ऑप्शन साबित होने वाली है। इसके जरिए VI प्रीपेड कस्टमर्स को काफी मदद मिलेगी। दरअसल eSIM होने के कई फायदे हैं। eSIM की मदद से यूजर्स सिंगल डिवाइस पर मल्टीपल प्रोफाइल यूज कर सकते हैं। ऐसे में अगर यूजर्स eSIM का यूज करते हैं तो वे बिना प्राइमरी सिम रिमूव किए ही दूसरी सिम का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिससे यूजर्स को काफी सुविधा होगी। वोडाफोन का कहना है कि, eSIM की मदद से हमने कस्टमर्स की सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा है। eSIM टेक्नोलॉजी भविष्य के लिए भी बहुत अच्छी साबित होने वाली है।

वहीं Vodafone-Idea यूजर्स को कई सब्सक्रिप्शन की सुविधा फ्री में मिल रही है। बता दें 3199 रुपए का रिचार्ज करवाने पर यूजर्स को Amazon Prime Video का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री मिल रहा है। हालांकि, ये एक रेगुलर सब्सक्रिप्शन प्लान है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story