×

Normal Bulb And Smart Bulb: नॉर्मल LED और स्मार्ट LED बल्ब में से कौन सा है बेहतर? यहां जानें फर्क

Normal Bulb And Smart Bulb: अगर आप हाल ही में नए बल्ब खरीदने के लिए बाज़ार में गए हैं, तो संभव आपके सामने कई विकल्प होंगे।

Anjali Soni
Published on: 9 March 2025 7:10 AM IST (Updated on: 9 March 2025 7:36 AM IST)
Normal Bulb And Smart Bulb
X

Normal Bulb And Smart Bulb(photo-social media)

Normal Bulb And Smart Bulb: अगर आप हाल ही में नए बल्ब खरीदने के लिए बाज़ार में गए हैं, तो संभव आपके सामने कई विकल्प होंगे। हमें सभी तरह की नई लाइट देखने को मिलेगी, लेकिन क्या आपको पता है मार्केट में अब स्मार्ट LED भी उपलब्ध है और ये नॉर्मल LED बल्ब से अलग है। यहां हम आपको नॉर्मल LED और स्मार्ट LED के बीच के अंतर को बताएंगे। इस समय स्मार्ट एलईडी बल्ब बेहद वायरल हो रहे हैं, इसका ही इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है क्योंकि इसमें आपको जबरदस्त फीचर्स देखने को मिलेंगे। यहां हम आपको दोनों LED के बीच का अंतर बाएंगे।

नॉर्मल एलईडी बल्ब

नॉर्मल एलईडी बल्ब सिंपल वाइट कलर की रोशनी में आता है। इन लाइट्स को आपको बार-बार ऑन ऑफ करना पड़ता है, वहीं इनकी रोशनी जरूरत के मुताबिक पूरी होती है। नार्मल बल्ब अलग-अलग वाट के साथ आते हैं, जिन्हे आप अपनी जरूरत के हिसाब से खरीद सकते हैं। नॉर्मल एलईडी बल्ब की कीमत 50 रुपये से शुरू हो जाती है और 200 रुपये तक जाती है। इनके आकर के हिसाब से इसकी कीमत बदलती रहती हैं, आपको बता दें कि साधारण एलईडी बल्ब आकार में छोटे होते हैं, लेकिन काफी दमदार तरीके से रोशनी करते हैं। इन लाइट्स को पढ़ाई करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

स्मार्ट एलईडी बल्ब

स्मार्ट एलईडी बल्ब गजब डिज़ाइन और कलरफुल लाइट्स के साथ आते हैं। ये बल्ब कई फीचर्स के साथ आते हैं, इन्हे ऑन-ऑफ करने की भी जरूरत नहीं हैं। ये बल्ब अंधेरा होने पर अपने आप ऑन और ऑफ हो सकते हैं, ये बल्ब आपको कई साइज और आकार में मिल जाते हैं। इन स्मार्ट बल्ब को आप अपने हिसाब से सही साइज में खरीद सकते हैं। स्मार्ट एलईडी बल्ब की रोशनी साधारण एलईडी बल्ब की तुलना में कम रहती है। इन स्मार्ट एलईडी बल्ब की रौशनी को कलर के हिसाब से बदला जा सकता है। इन की शुरुआती कीमत 300 रुपये से शुरू होती है और 1000 रुपये तक जाती है। इन स्मार्ट एलईडी बल्ब को पार्टी या लाइटिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

Admin 2

Admin 2

Next Story