×

Xiaomi 12S Ultra vs Mi 11 Ultra: जानिए कौन सा फोन कीमत और फीचर्स के मामले में दमदार है, देखें डीटेल

Xiaomi 12S Ultra vs Mi 11 Ultra : Xiaomi ने बीते एक साल में दो दमदार कैमरा फोंस को लॉन्च किया है। आइए जानते हैं Xiaomi 12S Ultra और Mi 11 Ultra में से कौन सा फोन सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर के मोर्चे पर ज्यादा दमदार है।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 12 July 2022 10:48 AM IST
Xiaomi 12S Ultra vs Mi 11 Ultra
X

Xiaomi 12S Ultra vs Mi 11 Ultra (Image Credit : Social Media)

Xiaomi 12S Ultra vs Mi 11 Ultra : चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने बीते कुछ सालों में कई शानदार स्मार्टफोंस को लॉन्च किया है। मार्च 2021 में कम्पनी ने Mi 11 Ultra को लांच किया था। बता दें Xiaomi ने हाल ही में एक नए स्मार्टफोन शीर्ष स्तरीय अल्ट्रा फ्लैगशिप Xiaomi 12S Ultra को लांच किया है। कम्पनी ने बेस्ट कैमरा फ़ोन बनाने के लिए लीका (LEICA) के साथ अपने सहयोग की फ्लैगशिप ब्रांड फ़ोन बनाना शुरू किया। Xiaomi 12S Ultra इस फ्लैगशिप ब्रांड का दूसरा स्मार्टफोन है बता दें लीका फोटोग्राफी की दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण ब्रांडों में से एक। आइये सभी पहलुओं का तुलना कर जानते हैं की Xiaomi 12S Ultra और Mi 11 Ultra में कौन ज्यादा किफायती स्मार्टफोन है।

Xiaomi 12S Ultra vs Mi 11 Ultra डिजाइन

Xiaomi 12S Ultra vs Mi 11 Ultra Design की बात करें तो Mi 11 Ultra के मुकाबले Xiaomi 12S Ultra एक बहुत ही खूबसूरत और शानदार डिजाइन वाला स्मार्टफोन है। फ़ोन के बैक में बड़े और गोल कैमरा मॉड्यूल के साथ-साथ इसके उत्कृष्ट लेदर बैक के और लीका कैमरा है। यह स्मार्टफोन निश्चित रूप से पुराने फ़ोन्स की तुलना में काफी ज्यादा आकर्षक है। Xiaomi 12S Ultra IP68 सर्टिफिकेशन के साथ एक वाटर प्रूफ फोन है, जो 30 मिनट के अधिकतम समय के लिए 1.5 मीटर गहरे पानी में रह सकता हैं। इसके लेदर बैक के अलावा, एल्यूमीनियम से बना एक फ्रेम और गोरिल्ला ग्लास विक्टस द्वारा संरक्षित एक ग्लास फ्रंट है। Mi 11 Ultra एक सिरेमिक बैक, एक बहुत ही प्रीमियम सामग्री और एक एल्यूमीनियम फ्रेम के साथ बनाया गया है। मगर Xiaomi 12S Ultra के खिलाफ Mi 11 Ultra डिज़ाइन के मामले में कम आकर्षक और काफी पीछे है।

Xiaomi 12S Ultra vs Mi 11 Ultra डिस्प्ले

Xiaomi 12S Ultra vs Mi 11 Ultra Display की बात करें तो Xiaomi 12S Ultra Display पूर्ववर्ती मॉडल Mi 11 Ultra Display के मुकाबले साइज में छोटा है। हालांकि डिस्प्ले पैनल छोटा होने के बावजूद भी ये काफी अपग्रेड लगता है। Xiaomi 12S Ultra में 6.73-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। AMOLED पैनल वाले 6.73 इंच के डिस्प्ले में 1440 x 3200 पिक्सल का क्वाड एचडी + रिज़ॉल्यूशन, एक बिलियन रंग, 120 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसके अलावा HDR 10+ सर्टिफिकेशन, डॉल्बी विजन, कॉर्निंग द्वारा गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर शामिल है। वहीं, Mi 11 Ultra Display में लगभग समान फीचर्स हैं, लेकिन इसमें एक LTPO 2.0 तकनीक वाला 6.81-इंच का बड़े पैनल होता है। Mi 11 Ultra डिस्प्ले की तुलना में Xiaomi 12S Ultra से काफी आगे है क्योंकि इस स्मार्टफोन में एक सेकेंडरी डिस्प्ले जोड़ा गया है जिसका उपयोग ऊर्जा बचाने या रियर कैमरों के साथ सेल्फी लेने के लिए किया जा सकता है। यह एक प्रभावशाली विशेषता है जो आप बहुत ही कम स्मार्टफोन में सकते हैं।

Xiaomi 12S Ultra vs Mi 11 Ultra स्टोरेज और सॉफ्टवेयर

Xiaomi 12S Ultra स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 मोबाइल प्लेटफॉर्म द्वारा संचालित है। इसमें 5 एनएम पर निर्मित एक चिपसेट है जिसकी अधिकतम आवृत्ति 3.19 गीगाहर्ट्ज़ और एक ऑक्टा-कोर आर्किटेक्चर है, जो Mi 11 Ultra के स्नैपड्रैगन 888 से बेहतर चिपसेट है और इसे 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक यूएफएस 3.1 इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। Mi 11 Ultra का चिपसेट का कमजोर है। गौरतलब है कि प्रोसेसर के अलावा Xiaomi 12S Ultra सॉफ़्टवेयर तुलना में भी Mi 11 Ultra से आगे है क्योंकि यह Android 11 के बजाय बॉक्स से बाहर Android 12 पर चलाता है।

Xiaomi 12S Ultra vs Mi 11 Ultra कैमरा

Xiaomi 12S Ultra vs Mi 11 Ultra Camera की ओर गौर करें तो Xiaomi 12S Ultra एक बेहतर कैमरा फोन है, न केवल Leica के साथ सहयोग के कारण, बल्कि इसलिए भी कि इसमें बेहतर कैमरा हार्डवेयर है। इसका मुख्य कैमरा OIS और f/1.9 फोकल अपर्चर के साथ 50.3 MP का सेंसर है। इसे 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 48MP पेरिस्कोप सेंसर, 48MP अल्ट्रावाइड कैमरा और TOF 3D सेंसर के साथ जोड़ा गया है। वहीं Xiaomi Mi 11 Ultra f/2.0 फोकल अपर्चर वाला 50 MP का मुख्य कैमरा, समान पेरिस्कोप सेंसर और समान अल्ट्रावाइड कैमरा है, लेकिन इसमें TOF 3D सेंसर नहीं है और यह एक निम्न फ्रंट कैमरा 20 MP के साथ आता है जबकि Xiaomi 12S Ultra में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Xiaomi 12S Ultra vs Mi 11 Ultra बैटरी

Xiaomi 12S Ultra vs Mi 11 Ultra Battery के मामले में Mi 11 Ultra, Xiaomi 12S Ultra से काफी आगे है इसमें 5000 mAh की क्षमता वाली बड़ी बैटरी है जो 67W तक फ़ास्ट वायरलेस और वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है। वहीं Xiaomi 12S Ultra में 50W तक फ़ास्ट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करने वाला 4860mAh वाली बैटरी है। हालांकि यह फ़ोन वायर्ड चार्जिंग पर 67W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है और बढ़िया प्रोसेसर और छोटा डिस्प्ले होने के कारण इसकी बैटरी लाइफ काफी अधिक चल सकती है।

Xiaomi 12S Ultra vs Mi 11 Ultra कीमत

Xiaomi 12S Ultra vs Mi 11 Ultra Price की बात करें तो Xiaomi 12S Ultra एक महंगा फ़ोन है वर्तमान में Xiaomi 12S Ultra को लगभग $1200/€1170 (95,551 रुपये) में खरीद सकते हैं, जबकि Xiaomi Mi 11 Ultra $649/€630 (51,677 रुपये) में ऑनलाइन उपलब्ध है।



Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story