×

Xiaomi 14T Pro Price: लॉन्च होने से पहले इस शानदार फोन का फीचर हुआ लीक, जानें कितनी होगी कीमत

Xiaomi 14T Pro Price: इस फोन का फीचर्स ऑनलाइन लीक हो गया है। जिसके बाद ये कयास लगाई जा रही है कि कंपनी अपने इस अपकमिंग फोन में कई बेहतरीन फीचर्स देने वाली है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 7 March 2024 9:09 AM GMT
Xiaomi 14T Pro Price: लॉन्च होने से पहले इस शानदार फोन का फीचर हुआ लीक, जानें कितनी होगी कीमत
X

Xiaomi 14T Pro Price: भारत में शाओमी काफी पॉपुलर है। ज्यादातर भारतीय घरों में इस कंपनी के प्रोडक्ट्स जरूर पाए जाते हैं। अब हाल ही में कंपनी का अपकमिंग स्मार्टफोन Xiaomi 14T Pro का फीचर ऑनलाइन लीक हो गया है। जिसके बाद ये कयास लगाई जा रही है कि कंपनी अपने इस अपकमिंग फोन में कई बेहतरीन फीचर्स देने वाली है, जो यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद होंगे। हालांकि, Xiaomi फिलहाल 14T सीरीज पर काम कर रही है। ऐसे में 14T Pro Redmi K70 Ultra का अपग्रेडेड वर्जन हो सकता है। तो आइए जानते हैं Xiaomi 14T Pro के फीचर्स और कीमत:

Xiaomi 14T Pro के फीचर्स (Xiaomi 14T Pro Features):

Xiaomi 14T Pro के फीचर्स की बात करें तो फोन में कई जबरदस्त फीचर्स नजर आने वाले हैं। Redmi K70 Ultra का कोडनेम rothko की तरह ही Xiaomi 14T Pro का कोडनेम “rothko” है। GSMChina ने कुछ खास जानकारी प्रदान की है। दरअसल Xiaomi 14T Pro ने IMEI डाटाबेस पर ग्लोबल वर्जन के लिए मॉडल नंबर "2407FPN8EG" और जापानी वर्जन के लिए "2407FPN8ER" के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। बता दें यह स्मार्टफोन जापान समेत कई देशों में लॉन्च होने के लिए तैयार है। वहीं चीनी वर्जन के लिए एक अलग मॉडल नंबर भी है, "2407FRK8EC" जो Redmi K70 Ultra से जुड़ा हुआ है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो, Redmi K70 Ultra और Xiaomi 14T Pro यानी दोनों मॉडल का काफी हद तक समान होने की संभावना है।


फिल्हाल xiaomi के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन Xiaomi 14T Pro के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन ऑनलाइन लीक हुए फीचर्स के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि, Xiaomi 14T Pro फोन में एक पावरफुल मीडियाटेक प्रोसेसर होने वाला है, जो कि काफी हद तक डाइमेंशिटी 9300 एसओसी जैसा हो होगा। वहीं कैमरे और अन्य फीचर्स में और ज्यादा सुधार की उम्मीद जताई गई है। बता दें Xiaomi 14T Pro स्मार्टफोन अगस्त के बाद लॉन्च होने की उम्मीद है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे पहले Redmi K70 Ultra का अगस्त में पेश होने की उम्मीद है। इसके बाद ही Xiaomi 14T Pro लॉन्च होगा। हालांकि, इस फोन की कीमत की बात करें तो इसे लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन जल्द ही इसे लेकर कंपनी जानकारी दे सकती है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story