Xiaomi Washing Machine: 10KG कैपेसिटी के साथ लॉन्च ये वॉशिंग मशीन, जानें Review

Xiaomi Mijia Washing Machine Price: चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपने एक शानदार वॉशिंग मशीन को मार्केट में उतारा है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 28 Aug 2024 3:15 AM GMT (Updated on: 28 Aug 2024 3:16 AM GMT)
Xiaomi Mijia Washing Machine
X

Xiaomi Mijia Washing Machine 

Xiaomi Mijia Washing Machine Price: चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपने एक शानदार वॉशिंग मशीन को मार्केट में उतारा है। कंपनी इस मशीन को 10 किलोग्राम की कैपेसिटी के साथ लॉन्च की है। इस वाशिंग मशीन में कंपनी ने एक क्विक-स्टार्ट ऑप्शन दिया है। ये एक 1.2 का हाई क्लीनिंग रेशियो के साथ आता है। इसके अन्य स्पेसिफिकेशन और फीचर्स भी काफी अच्छे हैं। तो ऐसे में आइए जानते हैं Xiaomi Mijia के फीचर्स, कीमत और रिव्यू के बारे में विस्तार से:

Xiaomi Mijia के फीचर्स, कीमत और रिव्यू (Xiaomi Mijia Washing Machine
Review And Price)

Xiaomi Mijia के फीचर्स, कीमत और रिव्यू (Xiaomi Mijia Features, Review And Price) की बात करें तो ये वाशिंग मशीन कई तगड़े फीचर्स मार्केट में उपल्ब्ध है। इसे कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ लाया गया है। ये महज 0.3 वर्ग मीटर का स्पेस लेने वाली है। इस मशीन में इंटेलिजेंट फजी वेटिंग फीचर दिया गया है। इस फीचर की मदद से कपड़ों का वजन पानी के लेवल को एडजस्ट हो जाता है। ये पानी और एनर्जी दोनों की बचत करने में मदद करता है। इस मशीन में एक क्विक-स्टार्ट का विकल्प मिलता है जिसकी मदद से मशीन बंद होने पर यूजर्स लॉन्ग प्रेस से इसे फिर से एक्टिवेट कर सकते हैं।


इस वॉशिंग मशीन में एक कंबाइंड रिन्ज और स्पिन फंक्शन मिलता है। ये रिन्जिंग और ड्रेनिंग को एक साथ करने में सक्षम है। वॉशिंग मशीन 1.2 के हाई क्लीनिंग रेशियो के साथ लॉन्च हुआ है। इस मशीन में 10 स्पेशल वाशिंग मोड्स दिए गए हैं। इसमें एक वन-क्लिक इंटेलिजेंट वॉश मोड भी मिल सकता है। ये वाशिंग मशीन 8 अलग-अलग वाटर लेवल का भी चयन करने में मददगार है। Mijia Super Clean Washing Machine 720rpm स्पिन स्पीड और लेवल 2 एनर्जी एफिशिएंसी के साथ आता है। ये मशीन 220V/50Hz के पावर सप्लाई पर काम करता है। इस मशीन में 24 घंटे का स्मार्ट रिजर्वेशन फंक्शन मिलता है।

Xiaomi Mijia की कीमत (Xiaomi Mijia Washing Machine Price)

Xiaomi Mijia की कीमत (Xiaomi Mijia Price) की बात करें तो Xiaomi Mijia वॉशिंग मशीन की कीमत 14,082 रुपए है। ये मशीन JD.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। हालांकि, शुरूआत में यूजर्स इस Washing Machine को डिस्काउंट के साथ महज 10,561 रुपए में खरीद सकते हैं।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story