×

Xiaomi Redmi Buds 5 हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Redmi Buds 5 Feature Price: Redmi Buds 5 में 46dB Active Noise Cancellation मिलेगा, यह तीन तरह के मोड के साथ उपलब्ध है। यह 38 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ आता है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 13 Feb 2024 5:24 PM GMT
Xiaomi Redmi Buds 5 हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
X

Redmi Buds 5 Feature Price: अगर लंबे समय से Earbuds खरीदने की प्लानिंग कर रहें थे तो आपके लिए अच्छा मौका है। दरअसल Xiaomi ने भारत में अपने नए प्रोडक्ट को लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम है Redmi Buds 5। यह TWS Earbuds है, जो कई दमदार फीचर्स के साथ मार्केट में उपलब्ध है। दरअसल Redmi Buds 5 को कंपनी ने #SuperBuds टैग के साथ प्रजेंट किया है। इस Earbuds पर 500 रुपये का ऑफर मिल रहा है। तो आइए जानते हैं इसके फीचर्स और कीमत के बारे में:

Redmi Buds 5 फीचर्स

Redmi Buds 5 की फीचर्स की बात करें तो इस Earbuds में 46dB Active Noise Cancellation का फीचर मिलेगा। Redmi Buds 5 में 46dB Active Noise Cancellation मिलता है, जो तीन तरह के मोड के साथ मिलेगा। यह 38 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ आता है, जिसमें फास्ट चार्जिंग मिलेगा। इसमें और भी कई दमदार फीचर्स मिलेंगे। यह TWS 5 मिनट के चार्जिंग में 2 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक भी दे सकते हैं।


इसके अलावा इस Earbuds में 46dB Hybrid Noise Cancellation का फीचर मिलेगा, जो मैक्सिमम 99.5 पर्सेंट बैंकग्राउंड नॉइस को अवॉड करने में मदद करेगा। इसमें Dual-Mic के साथ AI Voice Enhancement का फीचर्स भी मिलेगा। साथ ही यह वॉयस कॉल्स और वॉयस कमांड के दौरान वॉयस क्लियरेटी को बेहतर कर देता है। दरअसल Redmi Buds 5 में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.3 और Google Fast Pair कंपेटेबिलिटी मिलती है। जो डिवाइस के साथ ईजी पेयरिंग कर सकेगा।

Redmi Buds 5 की कीमत

Redmi Buds 5 की कीमत की बात करें तो Redmi Buds 5 की कीमत 2,999 रुपये है। इसकी सेल 20 फरवरी से शुरू हो जाएगी। इस Earbuds को आप Mi.com, Amazon.in, Flipkart, Mi Homes, और अन्य Xiaomi रिटेल पार्टनर के पास से खरीद सकते हैं। साथ ही इस पर लिमिटेड टाइम के लिए ऑफर भी मिलेंगे। बता दें Redmi Note 13 Series के स्मार्टफोन या Redmi Pad के साथ इन बड्स को खरीदने पर 500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। Earbuds तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, मतलब यह Earbuds Fusion Purple, Fusion Black और Fusion White में उपलब्ध है। आप 20 फरवरी से इस Earbuds को खरीद सकते हैं।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story