×

Redmi Note 13 Pro vs OPPO Reno 12: कौन सा फोन है बेहतर ?

Xiaomi Redmi Note 13 Pro vs OPPO Reno 12 : भारत में Xiaomi और ओप्पो का डिमांड काफी हाई रहता है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 19 Jun 2024 7:04 AM GMT
Xiaomi Redmi Note 13 Pro vs OPPO Reno 12
X

Xiaomi Redmi Note 13 Pro vs OPPO Reno 12 

Xiaomi Redmi Note 13 Pro vs OPPO Reno 12 : भारत में Xiaomi और ओप्पो का डिमांड काफी हाई रहता है। ये दोनों ही कंपनियां अपने तगड़े फीचर्स वाले स्मार्टफोन्स को हर माह लॉन्च करती है। Xiaomi Redmi Note 13 Pro और OPPO Reno 12 इस लिस्ट में शामिल है। इन दोनों ही फोन के फीचर्स काफी तगड़े हैं। तो ऐसे में अगर आप इन दोनों ही फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले इनका रिव्यू जान लें। तो आइए जानते हैं Xiaomi Redmi Note 13 Pro vs OPPO Reno 12 में से कौन सा फोन है बेहतर:

Xiaomi Redmi Note 13 Pro के फीचर्स,रिव्यू और कीमत (Xiaomi Redmi Note 13 Pro Features, Review And Price):

Xiaomi Redmi Note 13 Pro के फीचर्स,रिव्यू और कीमत की बात करें तो ये फोन अपने तगड़े फीचर्स के कारण काफी पॉपुलर है। Xiaomi Redmi Note 13 Pro में यूजर्स को MediaTek Dimensity 7200-Ultra मिलता है। ये फोन Android 13 बेस्ड MIUI 14 पर चलता है। Redmi Note 13 Pro 5G में 5000mAh बैटरी दी गई है, जो 120W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Xiaomi Redmi Note 13 Pro का कैमरा भी काफी जबरदस्त है। ये फोन 200MP कैमरा के साथ 8MP + 2MP रियर कैमरा को सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16MP फ्रंट कैमरा दी गई है।


Xiaomi Redmi Note 13 Pro फोन में 6.67-inch का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले आता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। ये फोन Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन के साथ लॉन्च हुआ है। Redmi Note 13 Pro 5G की कीमत की बात करें तो, इस फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपए है। वहीं इसके 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब 26,999 रुपए तय की गई है। इसके अलावा इस फोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब 28,999 रुपए रखी गई है।

OPPO Reno 12 के फीचर्स, रिव्यू और कीमत (OPPO Reno 12 Features, Review And Price):

OPPO Reno 12 के फीचर्स, रिव्यू और कीमत की बात करें तो ये फोन कई जबरदस्त फीचर्स के साथ आता है। वहीं Oppo Reno 12 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 10-बिट कलर डेप्थ दिया गया है। ये फोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है, जो 6.8-इंच 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले को सपोर्ट करता है। चिपसेट की बात करें तो इस फोन में LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज दिया गया है। Oppo Reno 12 का कैमरा भी बेस्ट है। इस फोन में पिछे की ओर OIS के साथ 50MP Sony LYT600 मेन सेंसर दिया गया है। ये फोन 8MP अल्ट्रावाइड लेंस और एक 2MP मैक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32MP का फ्रंट सेंसर दिया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Oppo Reno 12 5G के 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 44,673 रुपए है। इस फोन में अन्य स्पेसिफिकेशन और फीचर्स भी काफी अच्छे हैं।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story