×

Xiaomi यूजर्स के लिए अच्छी खबर, Android 14 बेस्ड HyperOS हुआ रोलआउट

Xiaomi Android 14 HyperOS: शाओमी ने HyperOS को 29 फरवरी से ही रोलआउट करना शुरू कर दिया था। अब कंपनी ने बाकी कुछ यूजर्स के लिए भी इसे रोलआउट कर दिया है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 22 March 2024 4:31 AM GMT
Xiaomi यूजर्स के लिए अच्छी खबर, Android 14 बेस्ड HyperOS हुआ रोलआउट
X

Xiaomi Android 14 HyperOS: शाओमी यूजर्स के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से यूजर्स HyperOS को लेकर काफी सर्च कर रहे थे। जिसके बाद कंपनी ने यूजर्स के लिए इसे रोलआउट कर दिया है। बता दें शाओमी ने HyperOS को 29 फरवरी से ही रोलआउट करना शुरू कर दिया था। सबसे पहले इसे अपडेट 6 ही डिवाइस के लिए लाया गया था। लेकिन मार्च में रेडमी फोन यूजर्स के लिए नया अपडेट सामने आया है।

Android 14 बेस्ड HyperOS हुआ रोलआउट

Xiaomi यूजर्स के लिए कंपनी ने बड़ा अपडेट जारी किया है। जिसके अनुसार अब शाओमी ने भारतीय यूजर्स के लिए Android 14 बेस्ड HyperOS रोलआउट कर दिया है। पहले ये भारत में Xiaomi 13 Pro, Xiaomi Pad 6, Redmi 12 5G, Redmi 12C, Redmi 11 Prime, Redmi Pad डिवाइस के लिए रोलआउट किया गया था। लेकिन अब बाकी डिवाइस के लिए भी रोलआउट कर दिया गया है।

बता दें इसी कड़ी में कंपनी द्वारा मार्च में अपने कुछ और यूजर्स के लिए भी नया ओएस जारी कर दिया गया है। जिसके बाद Redmi Note 13 Pro 5G और Redmi Note 13 Pro Plus 5G यूजर्स को ये नया अपडेट मिलेगा। बता दें इन दोनों ही फोन में यूजर्स इस नए अपडेट को चेक कर सकते हैं।


इस नए अपडेट यानी HyperOS में कंपनी System और Vibrant Aesthetics अपग्रेड कर रही है। साथ ही Vibrant Aesthetics के साथ डिवाइस के लुक्स और फील को बेहतर बनाया गया है। इसके अलावास अपडेट में नए एनिमेशन लैंग्वेज, नेचुरल कलर्स की सुविधा मिलेगी। साथ ही इस नए अपडेट में रिडिजाइन्ड वेदर ऐप भी मिलेगा। इतना ही नहीं अपडेट में आपको जरूरी जानकारियों के ही नोटिफिकेशन भी मिलेंगे। बता दें HyperOS अपडेट के साथ फोन में मल्टीटास्किंग आसान हो जाएगी।

फोन में ऐसे करें HyperOS अपडेट चेक

Redmi Note 13 Pro 5G या Redmi Note 13 Pro Plus 5G यूजर्स फोन की सेटिंग्स में जाकर नया अपडेट चेक कर सकते हैं। इसके लिए इन प्रोसेस या स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

नए अपडेट के लिए सबसे पहले यूजर्स अपने Settings में जाए।

अब About Phone पर क्लिक करें।

इसके बाद अब MIUI Version के ठीक नीचे Update पर रेड डॉट नजर आएगा।

यूजर्स द्वारा Update पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर Xiaomi HyperOS शो होने लगेगा।

इसके बाद अब Download Update पर क्लिक करना होगा।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story