×

Xiaomi Warranty Warning: सावधान स्मार्टफोन चलाने वालों, इस तरह के Screen Protector का भूलकर भी ना करें इस्तेमाल

Xiaomi Warranty Warning: Xiaomi ने हाल ही में बताया है कि, कैसे कुछ स्क्रीन प्रोटेक्टर स्मार्टफोन के डिस्प्ले को डैमेज कर सकते हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 23 Feb 2024 6:05 AM GMT
Xiaomi Warranty Warning: सावधान स्मार्टफोन चलाने वालों, इस तरह के Screen Protector का भूलकर भी ना करें इस्तेमाल
X

Smartphone Screen Protector: हम सभी मोबाइल के डिस्प्ले को टूटने से बचाने के लिए स्क्रीन प्रोटेक्टर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि यही स्क्रीन प्रोटेक्टर आपके फोन के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह आपके फोन की डिस्प्ले को डैमेज कर सकता है। दरअसल Xiaomi ने मोबाइल डिस्प्ले स्क्रीन पर प्रोटेक्टर लगाने वाले लोगों के लिए बड़ी चेतावनी जारी की है। कंपनी का कहना है कि, एक खास स्क्रीन प्रोटेक्टर आपके फोन की डिस्प्ले को डैमेज कर सकता है।

Screen Protector से हो सकता है Screen डैमेज

हाल ही में, Xiaomi ने स्क्रीन प्रोटेक्टर को लेकर बड़ा दावा किया है। बता दें कंपनी ने यह बताया है कि, कैसे कुछ स्क्रीन प्रोटेक्टर स्मार्टफोन के डिस्प्ले को डैमेज कर सकते हैं। हालांकि कुछ स्मार्टफोन में खरोंच से बचाने वाले ग्लास तो जरूर लगे होते हैं लेकिन फिर भी उन पर रेत, चाबी या जेब में पड़े सिक्कों जैसी चीजों से खरोंच लग सकती है। इस चीज से ही बचने के लिए मोबाइल फोन यूजर्स फोन की डिस्प्ले स्क्रीन पर प्रोटेक्टर लगाते हैं।


दरअसल Market में रेट के हिसाब से अलग-अलग तरह के स्क्रीन प्रोटेक्टर मिलते हैं, उनमें से एक है यूवी एडहेसिव प्रोटेक्टर जिसको कर्व फोन पर लगाना सबसे अच्छे माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह फोन की स्क्रीन और ग्लास लेयर में अच्छा बॉन्ड देता है। वहीं कंपनी ने यूजर्स को लिक्विड यूवी एडहेसिव प्रोटेक्टर्स से सतर्क रहने को कहा है।

बता दें मार्केट में स्क्रीन प्रोटेक्टर ज्यादातर प्लास्टिक और टेंपर्ड ग्लास में मौजूद हैं। टेंपर्ड ग्लास भी कई तरह की होते हैं जैसे 2डी, 3डी, 4डी, 5डी, 9डी और 11डी। दरअसल यह दो अलग-अलग चीजों के मिलने पर बनता है। पालीईथाइलीन टेरेफ्थेलेट (पीईटी) जो सस्ता और ज्यादा लचीला होता है, वहीं थर्मोप्लास्टिक पालीयूरेथेन (टीपीयू) पीईटी की तुलना में ज्यादा मजबूत माना जाता है।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story