×

आतंकी पन्नू ने BSE और NSE पर साधा निशाना, वीडियो जारी कर बोली ऐसी बातें

खालिस्तान समर्थक आतंकवादी, पन्नू ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) को निशाना बनाया है।

Aakanksha Dixit
Written By Aakanksha Dixit
Published on: 2 Jan 2024 12:15 PM GMT (Updated on: 2 Jan 2024 1:22 PM GMT)
New Delhi
X

आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू source : social media  

Gurpatwant Singh pannu Viral Video: खालिस्तान समर्थक आतंकवादी, पन्नू ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) को निशाना बनाया है। पन्नू ने अपने वीडियो संदेश में भारतीय अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने की धमकी दी है और साथ ही उन्होंने भारतीय स्टॉक्स को डंप करने की अपील भी की है।

खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर भारत को खुली धमकी दी है। इस बार आतंकवादी पन्नू ने पूरी तरह से भारतीय अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने की धमकी दी है। पन्नू ने इसके लिए एक वीडियो भी जारी किया है। जानकारी के अनुसार, खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू 'सिख फॉर जस्टिस' नामक संगठन का संचालक हैं। पन्नू ने हिंदुओं के खिलाफ लगातार विवादित बयान दिए हैं और इसके साथ ही वह खालिस्तान की मांग को लेकर भी कई गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल हैं। उन्हें भारत में आतंकवादी घोषित किया जा चुका है। और इसके साथ ही उनके संगठन पर प्रतिबंध भी लगा दिया गया है।

पन्नू ने जारी किया धमकी भरा वीडियो

हाल ही में गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत की आर्थिक व्यवस्था को बर्बाद करने के लिए एक धमकी भरा वीडियो जारी किया है। वीडियो में उसने 12 मार्च को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर निशाना साधते हुए धमकी दी है। जारी किए गए एक बयान में एसएफजे प्रमुख ने दावा भी किया है कि वह भारत को आर्थिक दृष्टि से निशाना बना रहा है, क्योंकि यह मोदी सरकार के अंतरराष्ट्रीय दमन की रीढ़ है। इसके साथ ही वीडियो संदेश में पन्नू ने भारत के लोगों से 12 मार्च से पहले भारतीय स्टॉक को डंप करने और अमेरिकी स्टॉक खरीदने की अपील तक की है।

आखिर 12 मार्च का दिन ही क्यों ?

आपको बता दें कि पन्नू के 12 मार्च का दिन चुनने के पीछे भी एक खास वजह है। दरअसल, 12 मार्च 1993 के दिन ही मुंबई में आतंकवादियों ने सीरियल बम ब्लास्ट किए थे। इस घटना के चलते सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी। ऐसी स्थिति में आतंकवादी पन्नू ने 12 मार्च को ही BSE और NSE को निशाना बनाकर भारत की आर्थिक व्यवस्था को बर्बाद करने की धमकी दी है। इस साल 12 मार्च को मुंबई सीरियल ब्लास्ट के 31 साल पूरे हो जाएंगे। आतंकी पन्नू लगातार इस तरह के धमकी भरी वीडियो जारी करता रहता है। इन वीडियो में वह भारत के खिलाफ ही ज़हर उगलता रहता है। इससे पहले भी पन्नू भारतीय मुसलमानों को उकसाने के लिए वीडियो जारी कर चुका है। इन वीडियो में वह अलग सिख देश की मांग भी करता रहता है।

Aakanksha Dixit

Aakanksha Dixit

Content Writer

नमस्कार मेरा नाम आकांक्षा दीक्षित है। मैं हिंदी कंटेंट राइटर हूं। लेखन की इस दुनिया में मैने वर्ष २०२० में कदम रखा था। लेखन के साथ मैं कविताएं भी लिखती हूं।

Next Story