यमुना एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी के CEO डॉ. अरुणवीर सिंह को मिला छठी बार सेवा विस्तार, जानें क्या है कारण

Yamuna Expressway Authority CEO : अरुण वीर सिंह को यूपी के एयरपोर्ट मैन के रूप में भी जाना जाता है। योगी सरकार ने अरुण वीर सिंह को छठी बार फिर 6 महीने (31 दिसंबर 2024) तक का सेवा विस्तार दिया है।

Network
Newstrack Network
Published on: 1 July 2024 12:48 PM GMT
डॉ. अरुणवीर सिंह
X

डॉ. अरुणवीर सिंह

Yamuna Expressway Authority CEO : यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी के सीईओ आईएएस डॉक्टर अरुण वीर सिंह के कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। अरुण वीर सिंह को यूपी के एयरपोर्ट मैन के रूप में भी जाना जाता है। योगी सरकार ने अरुण वीर सिंह को छठी बार फिर 6 महीने (31 दिसंबर 2024) तक का सेवा विस्तार दिया है। बीते 30 जून 2024 को उनका कार्यकाल खत्म हो गया था। डॉक्टर अरुण वीर सिंह को सीएम योगी आदित्यनाथ के भरोसेमंद प्रशासनिक अधिकारी के रुप में जाना जाता है। योगी सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना नोएडा इंटरनेशनल जेवर एयरपोर्ट और ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म सिटी की जिम्मेदारी भी डॉक्टर अरुण वीर सिंह पर है। बता दें कि पीसीएस अधिकारी रहे डॉक्टर अरुण वीर सिंह वर्ष 2006 में प्रोन्नत होकर आईएएस अधिकारी बने थे। वर्ष 1959 में बस्ती (सिद्धार्थनगर) में जन्में डॉक्टर अरुण वीर सिंह 30 जून 2019 को यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी के सीईओ पद से सेवानिृत्त हो गए थे। उस दौरान नोएडा इंटरनेशनल जेवर एयरपोर्ट को लेकर जमीन अधिग्रहण का कार्य चल रहा था। ऐसे में प्रदेश सरकार ने डॉक्टर अरुण वीर सिंह के सेवानिृत्त होने के बाद 13 जुलाई 2019 को यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी के सीईओ के पद पर एक साल तक का सेवा विस्तार दिया था। उनका पिछले 5 सालों से सेवा विस्तार हो रहा है।

इस कारण योगी सरकार लगातार दे रही सेवा विस्तार

गौतमबुद्ध नगर के विकास में अभी कमी है। नोएडा एयरपोर्ट से हवाई जहाज उड़ने में अभी समय है। योगी सरकार की मंशा है कि एक अच्छे और ईमानदार अधिकारी की मौजूदगी में नोएडा इंटरनेशनल जेवर एयरपोर्ट का काम पूरा हो जाए। इसलिए योगी सरकार ने एक बार फिर उन्हें इसी पद पर सेवा विस्तार बढ़ा दिया है। डॉक्टर अरुण वीर सिंह के रहते एयरपोर्ट बनकर लगभग तैयार हो चुका है। आज के समय में अब तक कोई एक रुपए तक का नोएडा एयरपोर्ट निर्माण कार्य में गोलमाल का मामला सामने नहीं आया है, यह बात योगी सरकार को भी अच्छे से पता है। इसी ईमानदारी के चलते योगी आदित्यनाथ उन पर लगातार विश्वास जता रही है। बता दें कि एक समय था जब नोएडा एयरपोर्ट की जमीन खंडर के रूप में थी। वहां दूर-दूर तक कोई विकास नहीं था। लेकिन डॉक्टर अरुण वीर सिंह ने ऐसा कमाल करके दिखाया कि चंद सालों में देखते-देखते नोएडा एयरपोर्ट बनकर तैयार हो गया। अब योगी सरकार ने 1000 एकड़ में देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी बनाने जा रही है। इस योजना के मुताबिक 1000 एकड़ में से 780 एकड़ जमीन का प्रयोग स्टूडियो स्थापित करने और अन्य कार्यों के लिए किया जाएगा। 280 एकड़ जमीन व्यावसायिक गतिविधियों के लिए उपलब्ध कराई जानी है। जेवर एयरपोर्ट के पास फिल्म सिटी बनाने के लिए देश और विदेश की चार कंपनियों के साथ समझौता-पत्र साइन हुआ है। इन दो बड़े प्रोजेक्ट्स ने गौतमबुद्ध नगर के विकास में अहम भूमिका निभाई है।

Sandip Kumar Mishra

Sandip Kumar Mishra

Content Writer

Sandip kumar writes research and data-oriented stories on UP Politics and Election. He previously worked at Prabhat Khabar And Dainik Bhaskar Organisation.

Next Story