×

Lucknow Best Restaurant: अपने पार्टनर के लिए कैंडल लाइट प्लान कर रहे हैं तो लखनऊ की ये जगहें रहेंगी बेस्ट

Lucknow Best Restaurant For Romantic Dinners: लखनऊ में अगर आप अपने पार्टनर के साथ कैंडल लाइट या फिर रोमांटिक डिनर प्लान कर रहे हैं तो आपको बहुत सारे ऑप्शन मिलेंगे। जहां पर आप अपने पार्टनर के साथ ही डिनर पर जा सकते हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 14 Jan 2023 1:49 AM GMT
Best restaurant in Lucknow for dinner
X

डिनर के लिए लखनऊ में बेस्ट रेस्टोरेंट (फोटो- सोशल मीडिया)

Lucknow Best Restaurant For Romantic Dinners: राजधानी लखनऊ में अगर आप अपने पार्टनर के साथ कैंडल लाइट या फिर रोमांटिक डिनर प्लान कर रहे हैं तो आपको बहुत सारे ऑप्शन मिलेंगे। जहां पर आप अपने पार्टनर के साथ ही डिनर पर जा सकते हैं। इन जगहों पर सुनहरे पल गुजारने के साथ आप पार्टनर को स्पेशल भी फील करा सकते हैं। वो आपकी लाइफ में कितनी अहमियत रखते हैं यहां उन्हें अच्छा सरप्राइज देखकर बता सकते हैं। इसके लिए आप लखनऊ के इन रोमांटिक रेस्टोरेंट में जा सकते हैं-

लखनऊ में रोमांटिक रेस्टोरेंट
Romantic Restaurants in Lucknow

रेनेसां
Renaissance

रेनेसां लखनऊ का एक बेस्ट 5-स्टार होटल है। इस होटल की 14 वीं मंजिल पर रेस्टोरेंट है। जहां पर आप बुफे की मजा भी उठा सकते हैं। यहां आप इनडोर के साथ आउटडोर बैठने की व्यवस्था भी है। हालाकिं ये जगह थोड़ी सी महंगी है। इसलिए यहां पर आपको अच्छा-खासा बजट लेकर आना होगा। यहां पर कुछ खास मौकों पर भी अपने पार्टनर के साथ आ सकते हैं। क्योंकि यहां बड़ी थीम पार्टियों का आयोजन होता है।

औधयाना- विवांता बाय ताज
Oudhyana- Vivanta By Taj

(Image Credit- Social Media)

औधयाना विवांता बाय ताज एक रॉयल रेस्टोरेंट है। यहां पर सबसे खास मुगलई और लखनवी व्यंजन है। यहां पर आपके लिए लग्जरी डाइनिगं की व्यवस्था है। साथ ही आउटडोर और इनडोर सीटिंग की भी व्यवस्था है। इसके साथ ही यहां का अवधी भोजन जैसे कबाब और बिरयानी लोगों को बहुत पसंद आती है।

अजरक
Azrak

लखनऊ में मॉल एवेन्य के पास अजरक है। यहां पर अगर आप अपने पार्टनर के साथ डिनर प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए यहां पर एयर लाउंज और आउटडोर बैठने की व्यवस्था है। यहां का खुशनुमा माहौल आपको बहुत पसंद आएगा।

पता: RWMX+M77, सर्व पल्ली, द मॉल एवेन्यू, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226001

Address: RWMX+M77, Sarva Palli, The Mall Avenue, Lucknow, Uttar Pradesh 226001

फलक नुमा रेस्टोरेंट
Falak Numa Restaurant

फलकनुमा रेस्टोरेंट होटल क्लार्क्स अवध का है। यह लखनऊ के बीचोबीच है। लखनऊ का दिल कहे जाने वाले हजरतगंज में आप डिनर करने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए यहां पर बहुत ही बेस्ट माहौल है। साथ ही यहां पर आप अपने मन के मुताबिक कैंडल लाइट डिनर भी प्लान कर सकते हैं।

जायका
Zaika

जायका जेमिनी कॉन्टिनेंटल, हजरतगंज में है। यहां पर आपको लग्जरी डाइनिंग की व्यवस्था के साथ ही लाइव म्यूजिक का भी आनंद मिलेगा। यहां पर आप के लिए आउटडोर बैठने की व्यवस्था भी है। अगर आप किसी स्पेशल इवेंट पर भी अपने पार्टनर को जायका ले जाने का प्लान कर रहे हैं तो वाकई में ये बहुत अच्छा आइडिया है।

पीली कोठी- बेस्ट वेस्टर्न प्लस लेवाना
Peeli Kothi- Best Western Plus Levana

पीली कोठी एक रोमांटिक रेस्टोरेंट है। जोकि लालबाग में होटल बेस्ट वेस्टर्न प्लस लेवाना में है। यहां का स्वादिष्ट मुगलई और लखनऊंवा भोजन टेस्ट जरूर करिएगा। साथ ही यहां पर खुशनुमा माहौल आपके लिए और अपने पार्टनर के लिए बेस्ट होगा। यहां आकर आप अपने पार्टनर को स्पेशल फील करा सकते हैं।



Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story