×

Chikan Cloth Market in Lucknow: अगर आप लखनवी चिकन कपड़ों के शौकीन हैं, तो सीधे इन जगहों पर जाएं और खरीदें बेस्ट सामान

Chikankari Cloth Market in Lucknow:लखनऊ का मशहूर चिकनकारी कुर्ता सिर्फ यूपी में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में काफी प्रसिद्ध है। महिलाओं के साथ ही पुरूषों और बच्चों के लिए भी बहुत सुंदर कढ़ाई वाले चिकन के कपड़े आप यहां मिल जाएंगे।

Vidushi Mishra
Published on: 30 Jan 2023 3:44 AM GMT
best chikan clothes
X

लखनवी चिकन कपड़े (फोटो- सोशल मीडिया) 

Chikan Cloth Market in Lucknow: राजधानी लखनऊ का मशहूर चिकनकारी कुर्ता सिर्फ यूपी में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में काफी प्रसिद्ध है। महिलाओं के साथ ही पुरूषों और बच्चों के लिए भी बहुत सुंदर कढ़ाई वाले चिकन के कपड़े आप यहां मिल जाएंगे। हल्के कपड़े में महीन सफेद और रंग-बिरंगे धागों की कढ़ाई वाकई में बहुत ही अद्भुत लगती है। लखनऊवा चिकन के कपड़े आपको यहां के अलावा कहीं नहीं मिलेंगे। क्योंकि यहां के चिकनकारी कुर्तों की सुंदरता का कोई जोड़ नहीं है। सालों पहले तक चिकनकारी कढ़ाई प्रमुख रूप से कपास पर की जाती थी, लेकिन अब चिकन कढ़ाई का काम शिफॉन, कपास, जॉर्जेट आदि मैटिरियल पर की जाती है।

फैशन के हिसाब से हर चीज का ट्रेंड बदलता रहता है। जैसे कि पहले के दिनों में चिकनकारी के काम में कपड़ों पर सिर्फ कढ़ाई होती थी। वो भी कि बहुत ही खास ही रंग जैसे गुलाबी, हरा, नीला, लाल, सफेद, पीले कलर के कुर्ते मिलते थे।

लेकिन अब ट्रेंड के हिसाब से चिकनकारी के काम को गोटा, जरी, कुंदन और मुकेश जैसे कई अन्य कार्यों के साथ बनाया जाता है। जिससे कपड़े की सुंदरता में चार चांद लग जाए। ऐसे में अगर आप लखनऊ में चिकन के कपड़े खरीदने की सोच रहे हैं तो आईए आपको लखनऊ की बेस्ट चिकनकारी दुकानों के बारे में बताते हैं। जहां पर चिकन के कपड़े महिलाओं,पुरूषों और बच्चों के लिए खरीद सकते हैं। वो भी कई तरह की डिजाइन और वैराइटी में भी।

(Image Credit- Social Media)

लखनऊ में चिकनकारी कुर्ता खरीदने के लिए बेस्ट जगह

Best Places To Buy Chikan Kurtas in Lucknow

अमीनाबाद बाजार
Aminabad Market

अमीनाबाद लखनऊ की सबसे पुरानी, प्रसिद्ध और पुरानी बाजारों में से एक है। यहां पर आपके खरीदने के लिए चिकन के कपड़े की कई मशहूर दुकानें हैं। गर्मियां का मौसम शुरू होने से पहले ही लोग चिकन कढ़ाई वाले कपड़े खरीदने के लिए यहां आने लगते हैं। लखनऊ में अमीनाबाद बाजार लगभग पूरे हफ्ते खुला रहता है। इस बाजार की तंग गलियों में डिस्प्ले पर आप चिकन के कपड़ों को देख सकते है। यहाँ, आप पुरुषों के लिए उत्कृष्ट गुणवत्ता वाले चिकनकारी कुर्ते और महिलाओं के लिए चिकनकारी साड़ियाँ और कुर्तियाँ उचित दामों पर खरीद सकते हैं।

हजरतगंज बाजार
Hazaratganj Market

लखनऊ की हजरतगंज बाजार सबसे पॉश चिकनकारी बाजारों में से एक है। जहां आपको ट्रेंडिंग फैशन क्लॉथ के साथ ही ऐतिहासिक और पारंपरिक फैशन की मिली-जुली शैली देखने को मिलती है। यहां आपको कई ब्रांडेड स्टोर मिल जाएंगे, जहां आप महिलाओं के लिए कुर्तियां और साड़ी खरीद सकते हैं और पुरुषों के लिए चिकनकारी कुर्ता खरीद सकते हैं।

भूतनाथ
Bhootnath

लखनऊ में भूतनाथ मार्केट काफी लोकप्रिय बाजार है। इसे मिनी हजरतगंज बाजार के रूप में भी जाना जाता है। इस बाजार में आप विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए चिकनकारी कुर्ते के साथ अन्य कई ब्रॉंडेड शॉपिंग आउटलेट्स पर भी जा सकते हैं। सलवार सूट, साड़ी के लेकर यहां आप अपनी मनपंसद डिजाइन के कपड़े बनावा भी सकते हैं। बुधवार को छोड़कर आप कभी भी इस बाजार में जा सकते हैं।

(Image Credit- Social Media)

चौक

Chowk

यदि आप बढ़िया कढ़ाई वाले चिकनकारी कपड़ों की तलाश में हैं तो आपको थोक में लखनऊ के चौक बाजार में बहुत ही बेहतरीन कुर्तियां मिल जाएंगी। चौक में चिकनकारी की सबसे अच्छी दुकान सरस्वती चिकन स्टोर और परिधान चिकन उद्योग जैसी दुकानें हैं।

लेकिन यह बाजार गुरुवार को बंद रहता है।

सहर हसन
SAHAR HASAN

सहर हसन लखनऊ की सबसे प्रसिद्ध चिकनकारी दुकानों में से एक है। यहां आपको सभी चिकनकारी कुर्तियां और साड़ियों आपकी ज़रूरतों के हिसाब से मिल जाएंगी। आप यहाँ चिकनकारी के विभिन्न प्रकार के डिज़ाइन भी देख सकते हैं। जो वाकई में आपको बहुत पसंद आएंगी।

अदा चिकन डिजाइनर स्टूडियो
Ada Chikan Designer Studio

यह जगह चिकनकारी कुर्तों और सभी तरह के कपड़ों की जरूरतों को पूरा करती है। यहां पर कई मशहूर हस्तियां भी खरीदारी के लिए आती रहती हैं। चिकन में उच्च गुणवत्ता के साथ यहां आप भव्य सूट और कशीदाकारी शॉल के बहुत ही लाजवाब डिजाइन खरीद सकते हैं।

नजराना चिकन
Nazrana Chikan

यह स्थान लखनऊ के हजरतगंज में जनपथ बाजार में हौ। यह जगह लखनऊ में चिकनकारी कपड़े खरीदने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। कशीदाकारी कुर्ता जाली शॉर्ट्स भी आपको कई वैराइटीज में यहां मिल जाएंगे। आप साड़ियों, शॉल, दुपट्टे और कुर्ता समेत बहुत कुछ यहां से खरीद सकते हैं।

सेवा चिकन
Seva Chikan

सेवा चिकन लखनऊ के गोमती नगर, आलमबाग और लालबाग में है। यहां आप उचित कीमतों पर चिकनकारी कपड़े खरीद सकते हैं। यहां पर चिकन के कपड़ों की बहुत सारी वैराइटीज है। आप अपनी पसंद के हिसाब से यहां से खरीदारी कर सकते हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story