×

Gomti Riverfront Lucknow: गोमती रिवर फ्रंट की खूबसूरती दूर कर देगी आपकी थकान, रिफ्रेश होने के लिए ये लखनऊ की सबसे बेस्ट जगह

Gomti Riverfront Lucknow: लखनऊ गोमती रिवर फ्रंट एक ऐसी जगह हैं जहां पर आप बिना किसी प्री प्लानिंग के कभी भी जाने का मन बना सकते हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 12 Feb 2023 5:17 AM GMT
Gomti Riverfront Lucknow: गोमती रिवर फ्रंट की खूबसूरती दूर कर देगी आपकी थकान, रिफ्रेश होने के लिए ये लखनऊ की सबसे बेस्ट जगह
X

Gomti Riverfront Lucknow: राजधानी लखनऊ में वैसे तो देखने लायक बहुत सारी जगहें हैं। जहां पर आप दोस्तों-यारों, परिवारवालों के साथ छुट्टी पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। लेकिन गोमती रिवर फ्रंट एक ऐसी जगह हैं जहां पर आप बिना किसी प्री प्लानिंग के कभी भी जाने का मन बना सकते हैं। यहां की हरियाली, सुंदर गोमती नदी, आधुनिक शैली में बनी पार्क आपको बहुत सुकून देती है। जगमग करती रोशनी जब बहते पानी पर पड़ती है तो बहुत खूबसूरत लगती है। नदी के किनारे शांति भरे लम्हों को बिताना अपने आप में बहुत सुकून देता है।

शाम होते ही गोमती रिवर फ्रंट कपल्स और यंग जेनेरेशन से खिल उठता है। मायूस चेहरे भी कुछ देर के लिए ही सही, लेकिन खिल जाते हैं। ऐसी ही खासियत है लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट की। सुबह होते ही मॉर्निंग वॉक पर लोगों सुकून भरे पलों का आनंद उठाने के लिए आते हैं। सुबह की तरो-ताजा हवा आपकी हेल्थ को बहुत पॉजिटिव वाइव्स देती है। दिन-भर के लिए खुद को एक्टिव करने के लिए ये लखनऊ की बेस्ट जगहों में से एक है।

गोमती रिवर फ्रंट में खूब करिए मौज मस्ती

(Image Credit- Newstrack Ashutosh Tripathi)

यहां पर कई सारे औषधीय पेड़-पौधे लगे हुए हैं जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। जिन लोगों को महिलाओं को जुड़ी-बूटियों के बारे में पता होता है वे यहां से गुणकारी पत्तियों और जड़ी-बूटियों को तोड़कर ले जाती हैं। सुबह-सुबह टलने के साथ ही लोग योग क्लासेस भी ज्वाइन करते हैं। जीं हां यहां पर योग सेंटर है जहां पर बच्चों समेत हर उम्र के लोग योगासन कर सकते हैं।

देखा जाए तो गोमती रिवर फ्रंट में हर उम्र के लोगों के लिए कुछ न कुछ जरूर है। शाम होते ही यहां पर युवाओं की टोलियां आपको जगह-जगह पर दिखाई देंगी। चाय के शौकीनों से लेकर मैगी और मोमोज लवर्स के लिए ये सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

(Image Credit- Newstrack Ashutosh Tripathi)

वहीं इन दिनों गोमती रिवर फ्रंट में आपको रंग-बिरंगी और जगमगाती नावें भी देखने को मिलेंगी। गोमती रिवर फ्रंट में शहर के शोर से दूर बिल्कुल अलग माहौल में आपका मन आनंदित हो जाएगा। धीमी-धीमी ठंडी-ठंडी हवा जब आपके चेहरे पर पड़ती है तो बहुत राहत देने वाले पल का एहसास होता है। दिनभर की थकान दूर करने के लिए लखनऊ में गोमती रिवर फ्रंट सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

रिवर फ्रंट आने पर आपको पार्किंग के लिए भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि यहां पर टू व्हीलर और फोर व्हीलर के लिए पार्किंग की व्यवस्था है। इसके अलावा आपको यहां पर खाने-पीने के अलग-अलग कई सारे स्ट्रीट फूड स्टॉल भी मिलेंगे, जिसमें आप अपने पेट की भूख को भी शांत कर सकते हैं।

इस खूबसूरत जगह में आप ग्रुप स्टडी करने का प्लान बना सकते हैं। डांस प्रैक्टिस, गिटार बजाने और स्टंट सिखाने के लिए यहां पर आप सुबह और शाम के समय कभी भी आ सकते हैं।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story