×

22 फरवरी से जैसलमेर में छाएगा उल्लास, शुरू हो रहा है डेजर्ट फेस्टिवल

Jaisalmer Desert Festival 2024 : राजस्थान हमेशा से ही अपनी परंपरा और संस्कृति से लोगों का ध्यान आकर्षित करता आया है। यहां पर जल्द ही जैसलमेर डेजर्ट फेस्टिवल शुरू होने वाला है।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 19 Feb 2024 3:30 AM GMT (Updated on: 19 Feb 2024 3:30 AM GMT)
Jaisalmer Desert Festival 2024
X

Jaisalmer Desert Festival 2024 (Photos - Social Media)

Jaisalmer Desert Festival 2024 : राजस्थान भारत का एक ऐसा राज्य है जो अपने दूर-दूर तक फैले रेगिस्तान के चलते दुनिया भर में पहचाना जाता है। इस जगह को अपनी संस्कृति,पहनावे, जायकेदार खाने, विरासत और परंपराओं के लिए पहचाना जाता है। राजस्थान में कई तरह के उत्सवों का आयोजन भी होता है जिनमें बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। जनवरी और फरवरी में यहां पर बहुत सारे फेस्टिवल्स होते हैं क्योंकि यहां घूमने का बेस्ट समय सर्दियों के दौरान ही रहता है। यहां पर हर साल जैसलमेर डेजर्ट फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है, जो मरू महोत्सव के नाम से पहचाना जाता है। राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित किए जाने वाले इस उत्सव का उल्लास तीन दिनों तक छाया रहता है। इस उत्सव के दौरान आप कालबेलिया डांस, लोकगीत और ऊंट रेस जैसी मजेदार गतिविधियां देख सकते हैं।

कब है फेस्टिवल

इस साल जैसलमेर का यह मरू महोत्सव 22 फरवरी से शुरू होने वाला है, जो 24 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान यहां पर पर्यटकों की भारी संख्या में भीड़ देखने को मिलेगी।

jaisalmer desert festival 2024


कहा होगा आयोजन

इस फेस्टिवल का आयोजन अधिकतम साम गांव के पास लखमना ड्यून्स में होता है। इस साल भी अधिकतर कार्यक्रम यहीं पर आयोजित किए जाएंगे।

क्या है थीम

फेस्टिवल की थीम की बात करें तो हर साल इसकी अलग-अलग थीम रखी जाती है। इस बार इसकी थीम बैक टू द डेजर्ट रखी गई है। 22 से 24 फरवरी तक चलने वाले इस फेस्टिवल को लक्ष्मीनाथ मंदिर में शोभायात्रा निकाले जाने के साथ शुरू किया जाएगा।

jaisalmer desert festival 2024


ये होगा खास

यहां पर ऊंट पोलो और ऊंट दौड़ का आयोजन किया जाता है जो बहुत ही आकर्षक होता है। साथ ही जिमनास्टिक ऊंट की पीठ पर बैठकर कई तरह के करतब दिखाते हैं जो लोगों को हैरान कर देते हैं। यहां पर सबसे लंबी मूछ, मिस्टर डेजर्ट और पगड़ी बांधने की प्रतियोगिता का आयोजन भी होता है, जिसमें लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। जो लोगों को एडवेंचर के शौकीन हैं। वो यहां पर पैराशूटिंग, हॉट एयर बैलून, क्वॉड बाइकिंग, जॉर्बिंग बॉल जैसी एक्टिविटीज का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां आने के बाद आपको राजस्थान का लाजवाब खाना खाने को भी मिलेगा। आप यहां हाथों से बनाई गई चीज भी खरीद सकते हैं। इस साल यहां पर पद्मश्री अनवर खान बईया, पेपे खान, कालबेलिया डांसर गुलाबो देवी, तगाराम भील, गाजी खान बरना कूटले खान जैसे कलाकारों की प्रस्तुति भी देख सकते हैं।

jaisalmer desert festival 2024


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story