×

Best Pakoda in Lucknow: कुरकुरी चटपटी पकोड़ी के लिए लखनऊ में इन जगहों पर जाएं, चाय के साथ खाते ही आ जाएगी मजा

Best Pakoda in Lucknow: लखनऊ में अगर आपको कुरकुरी पकौड़ी खाने का मन है तो हम आपको लखनऊ में पकौड़ी के उन बेस्ट दुकानों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको प्याज, पनीर, आलू, पालक, मिर्च, बैगन, ब्रेड पकौड़े से लेकर चीज पकौड़ तक सबकुछ मिलेगा।

Vidushi Mishra
Published on: 28 Jan 2023 3:43 AM GMT
Best pakoras in Lucknow
X

लखनऊ के मशहूर पकोड़े (फोटो- सोशल मीडिया)

Best Pakoda in Lucknow: खाने के शौकीनों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों की लिस्ट कभी खत्म नहीं हो सकती है। ऐसे में आज फरमाइस मिली है पकौड़ों की। जीं हां राजधानी लखनऊ में स्वादिष्ट कुरकुरे पकौड़ों की तलाश लोगों को बहुत रहती है। क्योंकि नाश्ते में खाए जाने वाली पकौड़ियां चाय प्रेमियों को तो बहुत पसंद आती ही हैं साथ ही दोस्तों-यारों के साथ, नाते-रिश्तेदारों के साथ कभी भी किसी भी समय, चाहे आपका पेट भरा हो, या आप भूखें हो, हरदम आपको पकौड़ों से तृप्ति मिल जाएगी। लेकिन लखनऊ भी कुछ कम थोड़े है। यहां की गलियों से लाजवाब पकवानों और व्यंजनों की महक आती है, जिसकी खुशबू से ही लोग खिंचते चले जाते हैं।

लखनऊ के लोग खाने के बहुत शौकीन होते हैं। उनको खाने में तरह-तरह के विकल्प चाहिए होते हैं। ऐसे में अगर आपको कुरकुरी पकौड़ी खाने का मन है तो हम आपको लखनऊ में पकौड़ी के उन बेस्ट दुकानों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको प्याज, पनीर, आलू, पालक, मिर्च, बैगन, ब्रेड पकौड़े से लेकर चीज पकौड़ तक सबकुछ मिलेगा। इन जगहों की कुरकुरी पकौड़ी और चटपटी चटनी खाते ही आप मन तर-बतर हो जाएगा। पकौड़ों के साथ आप चाय का मजा भी ले सकते हैं। आइए जानते हैं लखनऊ के स्वादिष्ट पकौड़ों के बारे में।

(Image Credit- Social Media)

लखनऊ के बेस्ट पकौड़े

Best pakoras in Lucknow

चाय पकोड़ा
CHAI PAKODA

राजधानी लखनऊ के अलीगंज में चाय पकोड़ा बहुत ही मशहूर दुकान है। यहां पर आप अपनी पसंदीदा पकोड़ी का ऑर्डर दे सकते हैं।

समय- सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक

पता: 532kha/178E मेहंदी टोला अलीगंज डॉ. धवन वाली गली, उत्तर प्रदेश 226022

Address: 532kha/178E Mehndi tola aliganj Dr. Dhawan Wali Galli, Uttar Pradesh 226022

सरदारजी के मशहूर पकोड़े
Sardarji Ke Mashoor Pakode

सरदारजी के मशहूर पकोड़े भी अलीगंज में है। यहां पर आप प्याज, पनीर, आलू, मिर्च, ब्रेड पकोड़ा समेत और भी पकोड़ों का आनंद ले सकते हैं।

समय- सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक

पता: L-6N-100, कुर्सी रोड, सेक्टर M, अलीगंज, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226021

Address: L-6N-100, Kursi Rd, Sector M, Aliganj, Lucknow, Uttar Pradesh 226021

चाट संसार
Chaat Sansaar

लालबाग में चाट संसार बहुत ही मशहूर जगह में खाने-पीने के लिए। यहां पर अपनी भूख शांत करने के लिए जा सकते हैं। यहां आपको चाट-पकोड़ा सबकुछ मिलेगा।

समय- सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक

पता: सुशानपुरा, लालबाग, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226001

Address: Sushanpura, Lalbagh, Lucknow, Uttar Pradesh 226001

शुक्ला चाट हाउस
Shukla Chaat House

लखनऊ में शुक्ला चाट हाउस सालों से अपनी बेहतरीन स्वाद के लिए जाना जाता है। यहां की स्वादिष्ट लाजवाब चाट का आनंद लेने के अलावा आप पकोड़े भी खा सकते हैं।

समय- दोपहर में 3:30 बजे से रात 10:30 बजे तक

पता: चर्च बिल्डिंग, 11, शाहनजफ रोड, हजरतगंज, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226001

Address: church building, 11, Shahnajaf Rd, Hazratganj, Lucknow, Uttar Pradesh 226001

मोती महल रेस्टोरेंट
Moti Mahal Restaurant

मोती महल रेस्टोरेंट हजरतगंज में खाने-पीने के लिए बहुत ही पसंद की जाने वाली जगह है। यहां पर लंच, डिनर, ब्रेक-फास्ट सब कुछ कर सकते है। यहां के पकोड़े भी काफी मशहूर है।

समय- सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक

पता: नंबर 75, महात्मा गांधी मार्ग, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के बगल में, सुशानपुरा, लालबाग, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226001

Address: No.75, Mahatma Gandhi Marg, next to Central Bank of India, Sushanpura, Lalbagh, Lucknow, Uttar Pradesh 226001

सू - चाय कैफे और रेस्तरां
Sooo - Tea Cafe and Restaurant

सू चाय कैफे कपूरथला पर है। यहां आपको पकोड़ों के साथ अदरक वाली चाय का आनंद लेने का भी मौका मिलेगा।

समय- सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक

पता: आरिफ चैंबर IInd, C-5 ग्राउंड फ्लोर, सहारा इंडिया भवन, कपूरथला चौराहा, अलीगंज, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226021

Address: Arif Chamber IInd, C-5 Ground Floor,, Sahara India Bhawan, Kapoorthala Chauraha, Aliganj, Lucknow, Uttar Pradesh 226021

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story