×

Chandauli: पुलिस ने पीड़िता से किया अभद्र भाषा का प्रयोग, भाइयों को जेल में किया बंद

Chandauli News: महिला अधिवक्ता के साथ थाने पर पहुंची तो थाना अध्यक्ष के संज्ञान में मामला आया तो तहरीर ली गई। दूसरे दिन यानी 28 फरवरी को पीड़िता के साथ उसके मायके से आए तीन भाई भी थाने पर पहुंचे।

Ashwani
Report Ashwani
Published on: 28 Feb 2024 12:32 PM GMT
Chandauli News
X

पिड़ित महिला (Pic:Newstrack)

Chandauli News: चंदौली जनपद के धानापुर थाना के पुलिस का एक कारनामा सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां महिलाओं को लेकर तत्काल न्याय देने व महिला सशक्तिकरण का नारा देकर उनको लाभ पहुंचाने की बात कही जा रही हैं, वही धानापुर थाना क्षेत्र के कवलपुरा गांव की निवासी प्रीति देवी के साथ पुलिस ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उनके पुत्र एवं पति की गुमशुदगी लिखने के बजाय मायके से आए तीन भाइयों को जेल में बंद कर दिया। मामले की जानकारी जब सीओ सकलडीहा रघुराज को हुई तो उन्होंने तत्काल पहल करते हुए तीनों भाइयों को थाने से छुड़वाया।

आपको बता दें कि धानापुर थाना क्षेत्र के कवलपूरा गांव की प्रीति देवी का पति 26 फरवरी को 3 वर्ष के पुत्र को लेकर बाइक से घर से गायब हो गया है जब शाम वह घर नहीं लौटा और उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। पिडिता ने दूसरे दिन धानापुर थाने पर गुमशुदगी लिखवाने के लिए थाने पहुंची और उसने यह भी बताया कि मेरा पति का किसी लड़की से प्रेम संबंध भी है जिस पर थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा महिला के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। और कहा गया कि भाग गया तो हम लोग क्या करे, उसकी तहरीर नहीं ली गई।

जब महिला अधिवक्ता के साथ थाने पर पहुंची तो थाना अध्यक्ष के संज्ञान में मामला आया तो तहरीर ली गई। दूसरे दिन यानी 28 फरवरी को पीड़िता के साथ उसके मायके से आए तीन भाई भी थाने पर पहुंचे। गायब बहन के पुत्र व पति की फोटो देने के लिए गए तो पुलिस ने उन्हें थाने में बैठा लिया। पीड़िता सकलडीहा तहसील पहुंच गुहार लगायी। मामले की जानकारी पर क्षेत्राधिकार सकलडीहा रघुराज थाने में बैठाये गए पीड़िता के तीनों भाइयों को छुड़वाया।

उन्होने कहा कि महिला के पति के खिलाफ अलीनगर थाने के एक गांव की लड़की को लेकर भगाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पीड़िता के पति व पुत्र को खोजने में लगी हुई है। उन्होने कहा कि यदि पिड़िता के विरूद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग किया होगा, तथ्य सही पाए गए तो ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही भी की जाएगी।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story