Best Rotis And Naans In Lucknow: लखनऊ में रोटी-नान की कई वैराइटियां, खाते-खाते पेट भर जाएगा, फिर भी मन करेगा खाने का

Best Rotis And Naans In Lucknow: शाही व्यंजनों का आनंद लेते हुए नवाबों की तरह रहना ही लखनऊ के लोगों की पहली पसंद है। पतली-पतली गलियों से कबाब, रोटियां और नान की खुशबू आपको दीवाना खाने के लिए मजबूर कर देगी।

Best Rotis And Naans In Lucknow: लखनऊ में रोटी-नान की कई वैराइटियां, खाते-खाते पेट भर जाएगा, फिर भी मन करेगा खाने का
Follow us on

Best Rotis And Naans In Lucknow: राजधानी लखनऊ खाने के शौकीनों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां सौ तरह के कबाबों से लेकर सुगंधित व्यंजनों और पकवानों की भरमार है। शाही व्यंजनों का आनंद लेते हुए नवाबों की तरह रहना ही यहां के लोगों की पहली पसंद है। पतली-पतली गलियों से कबाब, रोटियां और नान की खुशबू आपको दीवाना खाने के लिए मजबूर कर देगी। ऐसे में आपको लखनऊ की ट्रेडिशनल रोटियों और नान के बारे में बताते हैं जिन्हें खाने के शौकीन बहुत पसंद करते हैं। 

लखनऊ की ट्रेडिशनल रोटियों और नान

1. खस्ता कचौरी

लखनऊ के सबसे स्वादिष्ट मुंह में पानी लाने वाला नाश्ता 'खस्ता कचौरी' खाने से आप खुद को रोक नहीं पाएंगे। पूरी राजधानी में कई मशहूर जगहें हैं जहां पर आप स्वादिष्ट खस्ता कचौरी का आनंद उठा सकते हैं। शहर में सबसे अच्छे और अनोखे खस्ता का स्वाद लेने के लिए रत्तीलाल के यहां जाएं। यहां पूड़ी, छोले की सब्जी और मसालेदार आलू के साथ सबसे प्रसिद्ध नाश्ता परोसते हैं।

2. शिरमाल

शिरमाल घी, दूध, खमीर, केसर और बहुत सारे मेवों के साथ आटे से बनाया जाता है। यह खुशबूदार पराठे निश्चित रूप से लखनऊ आने वाले या रहने वाले हर व्यक्ति के लिए पसंदीदा है। इसे तंदूर में पकाया जाता है। शिरमाल में कई तरह की सामग्रियों के साथ इसका आकार, रंग और स्वाद काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शीरमाल के लिए लखनऊ में चौक और शीरमालवाली गली काफी प्रसिद्ध हैं।

(Image Credit- Social Media)
(Image Credit- Social Media)

3. गौ ज़बान

नाम थोड़ा अजीब है। लेकिन 'गौ ज़बान' नाम की रोटी का आकार, जीभ जैसी आकृति सा होता है। यह ब्रेड खाने में काफी मीठी होती है और बहुत ही सॉफ्ट और फूली हुई भी होती है। आप इस स्वादिष्ट व्यंजन को एक कटोरी करी के साथ भी खा सकते हैं।

4. दूरबीनी नान

आप जब भी लखनऊ जाएं, तो पसंदीदा 'दूरबीनी नान' का स्वाद लेना न भूलिएगा। यह एक डोनट के देसी वर्जन जैसा दिखता है। वाकई में इसका स्वाद बिल्कुल लाजवाब होता है। लखनऊ की सबसे पसंदीदा रोटियों और नान में आपको ये कुछ खास लगेगी।

5. ताफ्तान नान

'ताफ्तान नान' रोटियों और नान का एक कुरकुरा और पतला प्रकार है। इसका स्वाद बहुत ही स्वादिष्ट होता है। इसे गर्म चाय के साथ भी खा सकते हैं।

6. बाकरखानी रोटी 

लखनऊ में उत्सवों, त्योहारो और खास अवसरों पर बाकरखानी रोटी बनाई जाती है। ये रोटी शाही पकवानों में गिनी जाती है। बाकरखानी को बनाने के लिए मेवे और मलाई का इस्तेमाल किया जाता है। पुराने लखनऊ में आपको कई जगहों पर बाकरखानी का स्वाद चखने का मौका मिलेगा।