×

The Bookland Book Fair 2023: पुस्तक प्रेमियों के लिए हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर लगा बुक फेयर, जी भरकर खरीदें अपनी पसंदीदा किताबें

The Bookland Book Fair 2023: राजधानी के हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर 16 जनवरी को बुकलैंड बुक फेयर 2023 का उद्घाटन किया गया। ये पुस्तक मेला आधिकारिक तौर पर सभी के लिए लगा है। इस मेले में प्रदर्शनी साहित्य, इतिहास, पौराणिक कथाओं, सामान्य ज्ञान, विज्ञान, आध्यात्मिकता, दर्शन, अकादमिक पुस्तकों, संस्कृति, धर्म, और बहुत सी शैलियों और विषयों की पुस्तकों से भरी हुई हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 20 Jan 2023 2:59 AM GMT
Book fair in lucknow 2023
X

लखनऊ में पुस्तक मेला (फोटो- सोशल मीडिया)

The Bookland Book Fair 2023: लखनऊ का हजरतगंज मेट्रो स्टेशन एक बार फिर किताबों से सज गया है। एक महीने तक ये मेट्रो स्टेशन जगमगाती दुनिया सा चमकता रहेगा। किताबों के इस मेले को बुकलैंड बुक फेयर- 2023 नाम दिया गया है। किताब प्रेमियों के लिए ये मेला हजरतगंज मेट्रो स्टेशन में 16 फरवरी तक लगा है। इस शानदार मेले में सभी उम्र के पाठकों के लिए कुछ न कुछ खास है।

राजधानी के हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर 16 जनवरी को बुकलैंड बुक फेयर 2023 का उद्घाटन किया गया। ये पुस्तक मेला आधिकारिक तौर पर सभी के लिए लगा है। इस मेले में प्रदर्शनी साहित्य, इतिहास, पौराणिक कथाओं, सामान्य ज्ञान, विज्ञान, आध्यात्मिकता, दर्शन, अकादमिक पुस्तकों, संस्कृति, धर्म, और बहुत सी शैलियों और विषयों की पुस्तकों से भरी हुई हैं। यहां आकर आप अपनी पसंद की पुस्तक खरीद सकते हैं।

सभी के लिए एक मेगा बुक लैंड

किताबों की इस चमत्कारी दुनिया में बच्चों के लिए भी उनकी मनपसंद नोवल, कॉमिक बुक्स और ज्ञान की पुस्तकों का भंडार लगा हुआ है। बच्चों के साथ ही सभी तरह के पाठकों के लिए यहां पर बहुत कुछ है। आप अपने पसंदीदा फिक्शन या नॉन-फिक्शन स्टोरी बुक को भी चुन सकते हैं और पृष्ठों की सुगंध का आनंद ले सकते हैं।

'द बुकलैंड बुक फेयर - 2023', जिसे क्विवर पब्लिकेशन्स के नाम से भी जाना जाता है, इस बुक फेयर का उद्देश्य मेगा बुक फेयर के माध्यम से पारंपरिक पठन प्रथाओं को बढ़ावा देना है।

यूपीएमआरसीएल(UPMRCAL) के एमडी सुशील कुमार ने बुक फेयर के बारे में कहा कि ''इस डिजिटल युग में जब स्मार्ट फोन ने पारंपरिक पढ़ने की जगह ले ली है; यह पहल, द बुक लैंड बुक फेयर - 2023 निश्चित रूप से एक सकारात्मक कदम है जो सभी आयु वर्ग के लोगों के बीच किताबें पढ़ने की प्रथा को बढ़ावा देगा।"

यह प्रदर्शनी शहर के सभी पुस्तकप्रेमियों के लिए जबरदस्त पुस्तक संग्रह के साथ जीवन और रंगों को जोड़ने के लिए है।

प्रवेश शुल्क- बुक फेयर में प्रवेश सभी के लिए फ्री है।

कब: 16 फरवरी तक, सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक

कहा पे: हजरतगंज मेट्रो स्टेशन, लखनऊ मेट्रो

Where: Hazratganj Metro Station, Lucknow Metro


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story