×

Mumbai Mini Vaishnodevi: मुंबई में बसा है मिनी वैष्णो देवी, जरूर करें सैर

Mumbai Mini Vaishnodevi: वैष्णो देवी को माँ दुर्गा की एक अवतार माना जाता है, और उन्हें सकल शक्तियों की देवी माना जाता है।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 7 Jan 2024 5:45 AM GMT (Updated on: 7 Jan 2024 5:45 AM GMT)
Mumbai Mini Vaishnodevi
X

Mumbai Mini Vaishnodevi (Photos - Social Media)

Mumbai Mini Vaishnodevi : सर्दी हो या गर्मी हर सीजन में सभी लोग घूमने का प्लान बनाते हैं। सभी को घूमने का बहुत शौक भी होता है। ऐसे में यदि आपसे कोई पूछे कि आप कहां घूमने जाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपके दिमाग में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत बहुत सारी ऐसी जगहों के नाम होठों पर आते हैं लेकिन आज हम आपको आपके ही आसपास की कुछ ऐसी जगह के बारे में बताएंगे, जहां पर आप कम खर्च में भी अपनी ट्रिप को यादगार बना सकते हैं। जल्द ही स्कूल में बच्चों की छुट्टियां भी होने वाली है और परिवार के साथ यह सीजन घूमने के लिए सबसे अच्छा होता है। तो सभी लोग घूमने का प्लान भी बनाते हैं। इसलिए आज हम आपको ऐसी जगह के बारे में बता रहे हैं जो आपके बजट ट्रिप में फिट हो जाएगा। माता वैष्णो देवी की महिमा और आस्था विश्वभर में बहुत विख्यात हैं। मां वैष्णो देवी के मंदिर हिमालयन पर्वत श्रृंग में स्थित हैं और यहां लाखों श्रद्धालु उनकी दर्शन के लिए यात्रा करते हैं। वैष्णो देवी के मंदिर को पाने के लिए लोग पहाड़ों की कठिन यात्रा करते हैं, इससे स्पष्ट होता है कि उनकी महिमा और आस्था कितनी गहरी और सशक्त है। वैष्णो देवी को माँ दुर्गा की एक अवतार माना जाता है, और उन्हें सकल शक्तियों की देवी माना जाता है। उनकी कथाओं और मान्यताओं में श्रद्धालु विश्वास करते हैं कि मां वैष्णो देवी की कृपा और आशीर्वाद से सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

ऐसे पहुंचे

यदि किसी कारण बस आप कटरा वैष्णो देवी नहीं जा पा रहे हैं तो आज हम आपको मुंबई में स्थित मिनी वैष्णो देवी की यात्रा करवाते हैं जो एकदम हू-ब-हू वैष्णो देवी माता मंदिर के जैसे बनाया गया है। यहां जाने के लिए आपको छोटी-छोटी गुफाओं में झुक कर अंदर प्रवेश करना पड़ेगा। इसके ठीक ऊपर बाबा भैरव की प्रतिमा स्थापित है। आप यहां जाकर एक दम शांत माहौल को फिल कर पाएंगे। बता दें कि इस मंदिर की नींव 18 नवंबर 1999 को रखी गई थी। जिसका देखरेख गिरीश भाई करते हैं। यहां पर माता वैष्णो देवी फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से मंदिर परिसर में मेडिकल सेंटर भी चलाया जाता है, जहां आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराई जाती है। आप मालाड़ स्टेशन पर उतरकर यहां पैदल की यात्रा तय कर सकते हैं। यदि आप चलने में असर्मथ हैं तो आप ऑटो या रिक्शा से भी यहां पहुंच सकते हैं।

दर्शन का समय

आरती का समय - सुबह 7.15 से 8 बजे तक और शाम दोनों समय

दर्शन का समय - 8 - 1.30 बजे, (1.30 - 2.30 बंद)

दोपहर 2.30 बजे से रात 9 बजे तक खुला

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story