×

अगर लगी हो बुरी नजर, तो उस पर कारगर होगा इन टोटकों का असर

Newstrack
Published on: 4 July 2016 7:11 AM GMT
अगर लगी हो बुरी नजर, तो उस पर कारगर होगा इन टोटकों का असर
X

लखनऊ: धार्मिक ग्रंथों में कई बाते लिखी गई जिस यदि अमल और विश्वास किया जाए जीवन सरल हो जाता है। इन्हीं में एक है नजर लगना। जब कोई व्यक्ति बीमार हो या कोई बच्चा कुछ खाएं पीए नहीं तो साधारण बोल चाल की भाषा में लोग कहते उसे नजर लग गई है और कुछ घरेलू उपाय करके उसे उतारने की कोशिश करते है। प्राचीन काल से चली रही ये मान्यता हमारे जीवन का अटूट हिस्सा है। बुरी नजर लगना कोई बीमारी नहीं है ।

लक्षण

लेकिन बुरी नजर इंसान को रोगी के समान ही बना देता है। इसके प्रभाव से मनुष्य को अनेक प्रकार की परेशानियों से होकर गुजरना पड़ता है। कभी-कभी बुरी नजर का अर्थ ये माना जाता है की उस जिस व्यक्ति पर बुरी नजर लगी है उसे दुष्ट आत्मा, भुत-पिशाच आदि ने जकड़ लिया है। नजर लगना के साधारण लक्षण जिन्हें देख आप आसानी से बुरी नजर के लक्षण को पहचान सकते हो।

nazar1

*व्यापार में लगातार धन की हानि होना।आचनक घर में रखें पशु की मृत्यु होना। रक्त में बदलाव आना। किसी गर्भवती महिला का दूध सुख जाना। अचानक उलटी अथवा डायरिया का होना। बिना बात के धन संबंधी नुकसान होना। अक्सर दूध का फट जाना। बगैर किसी कारण के छोटे बच्चे का जोर जोर से रोना।

*अत्यधिक तनाव होना। वजन का काम होना। अत्यधिक बेहिसाब घर में नुकसान होना और चोरी होना। पति-पत्नी के बीच रोज किसी न किसी बात को लेकर मनमुटाव होना। सिर-गर्दन में दर्द का होना। आंखों का भारी होना। एक तीव्र बैचेनी और चिंता का बार-बार सताना। पेट में दर्द, चक्कर आना, जीमिचलाना।

आइए अब जानते है कैसे हम बुरी नजर के प्रभाव से कैसे बचा जाएं।

मिर्च-सरसों से हटाएं बूरी नजर

दो लाल सूखी मिर्च, कुछ चुटकी सेंधा नमक, तथा थोड़ा सा सरसों का बीज लें और इसके बाद बच्चे के ऊपर से नीचे, आगे और पीछे करने के लिए बच्चे को दक्षिण की तरफ तीन बार और विरोधी दक्षिण दिशा की तरफ तीन बार घुमाए। अब एक गर्म थाली और तवां लें और यह सब डाल दें। धुआं उठने के बाद कुछ ही देर में बुरी नजर उतर जाएगी और बच्चा कुछ ही समय में ठीक महसूस करने लगेगा।

सुस्ती,चिड़चिड़ापन और बीमारी पर बुरी नजर का साया

बिना किसी कारण यदि कोई मनुष्य अपने आपको सुस्त , चिड़चिड़ा और बीमार महसूस करें तो ये बुरी नजर के लक्षणों में से एक है। थोड़ा सा सेंधा नमक ले लो और इसे अपने सिर के दक्षिण दिशा की ओर घुमाओ और इसके बाद अब इसे विरोधी दक्षिण दिशा की और घुमाए और एक गिलास पानी डाल दें। ये माना जाता है कि जैसे नमक को पानी के साथ घोला जा सकता है उसी तरह बुरी नजर का असर भी पानी में घुल जाएगा और वो इससे उतर जाएगा। यदि आपके घर में कोई व्यक्ति किसी एक लम्बे बीमारी से ग्रसित है तो ये भी एक बुरी नजर लगने का कारण हो सकती है।

nazar2

समुद्र,झील और तालाब पानी का इस्तेमाल घर बूरी नजर से रखेगा दूर

एक बोतल या डिब्बे में समुद्र या तालाब और झील का पानी ले लो और एक सफेद कपड़े का उपयोग कर पानी को मंगलवार, शुक्रवार और पूर्णिमा के दिन घर के हर कमरे में पानी को टपकाए। ये उपाय बुरी नजर और इसके परिणामस्वरूप बीमारी को खत्म कर देगा। इसका दूसरा उपाय आप घर में कच्चे नारियल के छिलकों को जलाकर कर सकते है।

एक नींबू और एक गिलास पानी से व्यवसाय में लाभ

यदि आपके व्यवसाय को किसी की बुरी नजर लग गई है और हर बार आपको अपने व्यापार में घाटा हो रहा है तो बुरी नजर उतारने के लिए ये उपाय अपनाए। काम करने की जगह पर पानी में नींबू रखे। ये उपाय बुरी नज़रों से बचने के लिए बेहतर और अचूक हैं। हर शनिवार को नींबू को हटाए और उसकी जगह एक नया नींबू रखें। ऐसा करने से आप अपने व्यवसाय को बुरी नजर से बचा सकता है। ज्यादा अच्छे परिणामों के लिए नींबू और मिर्ची का धागा लटकाए।

बुरी नजर से गर्भवती महिला ऐसे बचें

गर्भवती महिलाओं को बुरी नजर से बचाने के लिए इन निम्न उपायों को करना चाहिए। जब भी वे घूमने के लिए बाहर निकले तो अपने साथ दो या तीन नीम के पत्ते जरूर रखें और बाहर से आने के बाद उन नीम के पत्तो को जला दें। सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा भी उन पत्तों के साथ जल जाएगी।

Newstrack

Newstrack

Next Story