×

जब इस इवेंट में हुआ ऐश्वर्या का अपने एक्स से सामना तो देखिए उनका कैसा था रिएक्शन

suman
Published on: 20 Jan 2018 5:28 AM GMT
जब इस इवेंट में हुआ ऐश्वर्या का अपने एक्स से सामना तो देखिए उनका कैसा था रिएक्शन
X

मुंबई: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा भारत दौरे पर 6 दिन के लिए आए हुए हैं। इसी दौरान बीते रोज नेतन्याहू ने बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों से मुलाकात की। मुंबई के ताज पैलेस होटल में 'शलोम बॉलीवुड' नाम का एक फंक्‍शन आयोजित किया गया था। इस प्रोग्राम में अमिताभ के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन भी इस प्रोग्राम का हिस्सा थीं।

ऐश्वर्या अपने ससुर अमिताभ और पति अभिषेक के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुईं। लेकिन ऐश्वर्या को वहां एक ऐसा शख्स दिखाई दिया जिसे देखकर वह हक्की-बक्की रह गईं।यह शख्स कोई और नहीं बल्कि ऐश्वर्या का एक्स ब्वॉयफ्रेंड था। यह पहला मौका था जब ऐश्वर्या अपनी शादी के बाद अपने एक्स के सामने थीं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं ऐश्वर्या के एक्स ब्वॉयफ्रेंड विवेक ओबेरॉय की, जिनके साथ ऐश्वर्या का अफेयर सलमान से ब्रेकअप के बाद शुरु हुआ था।

विवेक ओबेरॉय जहां अपनी पत्नी प्रियंका के साथ तो ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ इस प्रोग्राम में पहुंची थीं। गौरतलब है कि ऐश्वर्या की वजह से ही सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के बीच झगड़ा भी हुआ था। बात हाथापाई तक पहुंच गई थी। हालांकि, बाद में सलमान की तरह के ऐश्वर्या का विवेक से भी ब्रेकअप हो गया था। इसलिए प्रोग्राम के दौरान दोनों एक दूसरे को इग्नोर करते नज़र आए। हालांकि, बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा शेयर कि गई एक तस्वीर में दोनों नज़र आ रहे हैं।

suman

suman

Next Story