×

इस इवेंट में आलिया-अनुष्का, एक-दूसरे के साथ इस अंदाज में आए नजर

suman
Published on: 29 Jan 2018 3:45 AM GMT
इस इवेंट में आलिया-अनुष्का, एक-दूसरे के साथ इस अंदाज में आए नजर
X

मुंबईः मुंबई में इंटरनेशनल कस्टम्स डे का आयोजन किया गया। जिसमें बॉलीवुड सितारों ने शिरकत करके इवेंट को यादगार बना दिया। इस आयोजन में शाहरुख, सलमान, अनुष्का शर्मा और आलिया भट्ट सहित कई स्टार पहुंचे।

इस इवेंट में आलिया भट्ट और अनुष्का की जोड़ी ने स्टेज पर धमाल मचा दिया। दोनों ने जमकर नाच गाना किया। शादी के बाद अनुष्का को पहली बार किसी इवेंट में इस अंदाज में देखने का मौका मिला। लोगों का ध्यान जिसने अपनी ओर आकर्षित किया वह थीं नवविवाहित अनुष्का शर्मा। उन्होंने स्टेज पर आलिया भट्ट के साथ अपनी फिल्म बैंड बाजा बारात के गाने पर जमकर डांस किया।

इस सेलिब्रेशन समारोह में परफॉर्मेन्स की बात हो रणवीर सिंह को कैसे भूला जा सकता है। रणवीर ने इस इवेंट में बप्पी लहरी के गानों पर डांस किया। इनके अलावा रणवीर ने रितेश देशमुख के साथ मिथुन चक्रवर्ती के गानों पर भी धमाल मचाया।

suman

suman

Next Story