×

अगर नहीं हो रही शादी या रुका है प्रमोशन, तो 'कपूर' जगा सकता है आपकी सोई किस्मत

By
Published on: 27 Nov 2016 6:33 AM GMT
अगर नहीं हो रही शादी या रुका है प्रमोशन, तो कपूर जगा सकता है आपकी सोई किस्मत
X

comphor benefits

लखनऊ: कहते हैं कि अगर पूजा की सामग्री में 'कपूर' न शामिल हो, तो पूजा कुछ अधूरी मानी जाती है। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि 'कपूर' का इस्तेमाल न केवल पूजा में किया जाता है बल्कि इससे घर में पैसों की कमी भी पूरी होती है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर 'कपूर' से धन की कमी कैसे पूरी होती है, तो आपको बता दें कि वास्तुशास्त्र के हिसाब से कपूर लोगों की किस्मत के ताले को खोलता है। इसके सही प्रयोग से तमाम तरह की परेशानियां दूर होती हैं।

सभी के घर में पूजा स्थान पर 'कपूर' जरूर होता है। इसका प्रयोग वातावरण को शुद्ध करने के साथ किस्मत चमकाने में भी किया जाता है। तो अगर आप भी अपनी सोई किस्मत को चमकाना चाहते हैं, तो 'कपूर' का सही तरीके से इस्तेमाल करें। इससे आपके घर में खुशियां ही खुशियां छा जाएंगी।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसे कपूर से जगाएं अपनी सोई किस्मत

camphor5

अगर आप दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन फिर भी आपके घर में पैसों की तंगी बनी रहती है। तो कुछ दिनों तक रात के समय चांदी की कटोरी में 'कपूर' और लौंग को जलाएं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और आपके कष्टों को कम करके धन की बरसात करेंगी।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसे धन की कमी को पूरा करेगा कपूर

comphor benefits

आप जिस ऑफिस में काम करते हैं या फिर आपके घर में, वास्तु दोष की वजह से अक्सर कोई न कोई समस्या बनी रहती है। इस वास्तु दोष को दूर करने के लिए घर में दो 'कपूर' की गोलियां रख दें। इनके गलने के बाद फिर से गोलियां रखें। समय-समय पर 'कपूर' की गोलियां रखने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है और वास्तु दोष भी कम होता है।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसे घरेलु कलह को खत्म करता है 'कपूर'

comphor benefits

कई बार लोगों के घर में कलह मची रहती है। सब कुछ होते हुए भी उनकी खुशियों पर ग्रहण लगा रहता है। लेकिन अगर आपके घर में कलह मची रहती है, तो इसे शांत करने के लिए कपूर को घी में भिगोएं और सुबह और शाम के समय इसे जलाएं। ऐसा करने से जो धुंआ निकलता है, उससे घर की निगेटिव एनर्जी खत्म होती है और सुख-शांति आती है।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसे बीमारियों से निजात दिलाता है 'कपूर'

comphor benefits

अगर आपका शरीर अक्सर बीमारियों से घिरा रहता है, तो इनकी रोकथाम के लिए शनिवार को कपूर के तेल की बूंदों को पानी में डालें और फिर इस पानी से रोज नहाएं। इससे आपको बीमारियों से निजात मिलेगा।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसे शादी की समस्या को कम करता है 'कपूर'

comphor benefits

कई बार सारी खूबियां होने के बावजूद लोगों कि शादी नहीं होती है। कोई न कोई समस्या बनी ही रहती है। तो अगर आपके घर में भी किसी की शादी नहीं हो रही है, तो 6 कपूर के टुकड़े और 36 लौंग के टुकड़े लें। अब इसमें चावल और हल्दी को मिला लें। इस मिश्रण से देवी दुर्गा को इससे आहुति दें। ऐसा करने से देवी मां प्रसन्न होती हैं और घर में सुख शांति आती है।

Next Story