×

ऐसे होते हैं मूलांक 8 वाले लोग, जानिए कैसा होता हैं उनका जीवन?

suman
Published on: 1 Dec 2017 5:10 AM GMT
ऐसे होते हैं मूलांक 8 वाले लोग, जानिए कैसा होता हैं उनका जीवन?
X

जयपुर: ज्योतिष के अनुसार 8 अंक को शनि का अंक माना गया है। ऐसे में जिन व्यक्तियों का जन्म 8,17 और 26 को होता है। उनका मूलांक 8 होता है। इस अंक का स्वामी ग्रह शनि होता है। ज्योतिष के अनुसार 8 अंक वाले जातक ऐसे होते हैं।

य़ह भी पढ़ें...ये 4 राशियां हो रही हैं प्रभावित, मंगल कर रहा है तुला में गोचर

जिस प्रकार शनि अपनी बातों को अन्य के सामने प्रकट नहीं करते हैं। उसी प्रकार 8 मूलांक वाले लोग ज्यादा बात नहीं करते हैं। इनका स्वाभाव बिल्कुल शांत होता है। इन्हें अपनी पब्लिसिटी पसंद नहीं आती है। ऐसे जातकों अकेले रहना पसंद होता है। साथ ही शांत रहना इन्हें सबसे अधिक पसंद होता है। स्वामी ग्रह शनि के प्रभाव के कारण इस मूलांक वाले जातकों की प्रगति धीरे-धीरे होती है। इन्हें कोई भी चीज आसानी से नहीं मिलती है। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए इन्हें संघर्ष करना पड़ता है।

इस मूलांक वाले जातक समाज और देश के हित के लिए काम करते हैं। ऐसे नेक काम के लिए ये अपनी पूरी कोशिश करते हैं। लेकिन शांत प्रिय होने के कारण लोगों तक इनका काम नहीं पहुंच पाता है। जिस कारण ऐसे लोगों को समाज में अधिक अहमियत नहीं मिल पाती है। ऐसे लोग मुसीबतों से डरते नहीं हैं। चट्टान की तरह डटकर कड़े मुसीबतों का सामना करते हैं। हर विपरीत परिस्थितियों का हल निकलने का प्रयास करते हैं। उनके इस निश्चय प्रवृति के कारण ये जीवन बहुत आगे बढ़ते हैं।

य़ह भी पढ़ें...ASTRO: 1 दिसंबर : कैसा बीतेगा महीने का पहला दिन, पढ़ें शुक्रवार राशिफल

आमतौर पर ऐसे जातक पढाई के क्षेत्र में आम लोगों से आगे होते हैं। लेकिन कुछ आर्थिक समस्याओं के कारण इनकी शिक्षा में बाधा आती है। संघर्ष के द्वारा उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं। इस 8 अंक के मूलांक के जातक के पास अच्छा धन संग्रह होता है। ऐसे लोग फिजूलखर्ची से बचते हैं। ये पाई-पाई का हिसाब रखने वाले होते हैं। धीरे-धीरे ये अच्छी संपत्ति के मालिक हो जाते हैं।

इस मूलांक के जातकों का विवाह 29-30 वर्ष की आयु में होता है। शादी के बाद इनके रिश्ते बार-बार टूटते हैं। इनका गृहस्थ जीवन भी मुश्किल से चलता है। इन्हें केवल अपने संतान से मदद मिलती है।

suman

suman

Next Story